News Info

Go back
हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करते हैं ये योगासन, दिल की सेहत का रखते हैं ख्याल

21 June, 2024, 07:42 AM

हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करते हैं ये योगासन, दिल की सेहत का रखते हैं ख्याल

Yoga For Heart: हार्ट से जुड़ी बढ़ती बीमारियां परेशान करने लगी हैं। हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करना है तो रोजाना योगाभ्यास जरूर करें। स्वामी रामदेव से जानते हैं दिल को स्वस्थ रखने के लिए आपको रोजाना कौन से योगासन करने चाहिए?
आजकल दिल की बीमारियों को लेकर लोगों के बीच सबसे ज्यादा दहशत है। पिछले कुछ सालों में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़े हैं। स्वस्थ इंसानों को भी अचानक दिल का दौरा पड़ जाता है। खासकर युवाओं में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रही हैं। डॉक्टर्स इसकी बड़ी वजह हमारी खराब लाइफस्टाइल को मानते हैं, जिसमें व्यायाम और योग की कमी है। नियमित रूप से योग करने से आप अपने दिल और दिमाग दोनों को स्वस्थ रख सकते हैं। ऐसे कई योगाभ्यास हैं जिन्हें हार्ट के मरीज के लिए अच्छा माना जाता है। इंडिया टीवी के शो रोग से जंग, स्वामी रामदेव के संग में बताए गए उन योगासनों के बारे में हम आपको बता रहे हैं जो आपको हार्ट अटैक के खतरे से बचाते हैं। दिल को सेहतमंद रखने के लिए आप भी रोजाना ये योगाभ्यास जरूर करें।

हार्ट के लिए कौन से योगासन करने चाहिए?
प्राणायाम- हार्ट अटैक की बड़ी वजह हाई ब्लड प्रेशर को माना जाता है। अगर बीपी और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखेंगे तो इससे दिल की बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके लिए रोजाना प्राणायाम जरूर करें। इससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं। प्राणायाम करने से हार्ट की मांसपेशियों को आराम मिलता है। शरीर में रक्त का संचार बेहतर होता है। इससे हार्ट पर पड़ने वाले दबाव को कम किया जा सकता है। इसमें भस्त्रिका, कपालभाति और अनुलोम-विलोम करें।

सूर्य नमस्कार- सूर्य नमस्कार एक ऐसा योगासन है जो आपके पूरे शरीर को एक्टिव बनाता है। इससे आपके हर अंग का व्यायाम होता है। दिमाग को शांत बनाने से लेकर शरीर को ऊर्जावान बनाने में मदद करता है। सूर्य नमस्कार के 12 योग आसन को हार्ट के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना 5 मिनट के लिए सूर्य नमस्कार जरूर करें।

भुजंगासन- दिल की सेहत के लिए भुजंगासन को भी अच्छा माना जाता है। इससे रीढ़ की हड्डियां, दिल का स्वास्थ्य और पेट एकदम फिट रहता है। शरीर में चीलापन बढ़ाने के लिए इस योगासन को आप कर सकते हैं। अगर किसी को चक्कर आते हैं तो उन्हें  भुजंगासन जरूर करना चाहिए।

पश्चिमोत्तासन- इस योगासन को करने से दिल की रफ्तार अच्छी होती है। इससे हार्ट की मांसपेशियों में खिंचाव आता है जिससे मसल्स मजबूत बनती हैं। तनाव, चिंता, घबराहट को दूर करने में भी ये योगासन मदद करता है। आपके दिमाग को मजबूत और गुस्से को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। हार्ट के रोगों से बचने के लिए इसे जरूर करें।

दंडासन- नियमित योगाभ्यास करने से शरीर में तनाव कम होता है। मोटापा कम होता है। इससे हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और बीपी की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। ये सारी चीजें कंट्रोल होने से हार्ट अटैक के खतरे को काफी कम किया जा सकता है। इसके लिए रोजाना दंडासन जरूर करें। इससे दिल की सेहत अच्छी रहेगी और शरीर का निचला हिस्सा मजबूत बनेगा। आप 30 से 40 सेकेंड इस योग को करें। बीमारियां पास नहीं भटकेंगी।





Source:

https://www.indiatv.in/health/best-yoga-poses-for-heart-health-prevent-heart-attack-stroke-2024-06-21-1054443
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help