News Info

Go back
तनाव और एंग्जाइटी को दूर भगाने के लिए कौन से योगासन करने चाहिए, दवा से ज्यादा करते हैं असर

21 June, 2024, 07:39 AM

तनाव और एंग्जाइटी को दूर भगाने के लिए कौन से योगासन करने चाहिए, दवा से ज्यादा करते हैं असर

क्या आप भी बिना दवाइयां खाए स्ट्रेस और एंग्जाइटी की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने डेली रूटीन में कुछ योगासनों को जरूर शामिल कर लेना चाहिए।
योग आपकी तमाम मेंटल और फिजिकल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का रामबाण इलाज साबित हो सकता है। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग स्ट्रेस और एंग्जाइटी जैसी दिक्कतों का सामना करते हैं। यही दिक्कतें आगे चलकर डिप्रेशन का मुख्य कारण बन सकती हैं। आइए स्ट्रेस और एंग्जाइटी से डील करने के कुछ तरीकों के बारे में जानते हैं।

योगा से ही होगा!
योग की मदद से स्ट्रेस और एंग्जाइटी की समस्या पर काफी जल्दी काबू पाया जा सकता है। स्ट्रेस और एंग्जाइटी से डील करने के लिए आपको कुछ योगासनों को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना लेना चाहिए। आइए ऐसे ही कुछ बेहद कमाल के योगासनों के बारे में जानते हैं। 

बालासन- बालासन की प्रैक्टिस कर आपकी बॉडी मसल्स रिलैक्स महसूस करेंगी यानी आपकी मसल्स में जमा स्ट्रेस रिलीज हो पाएगा। महीने भर बालासन का अभ्यास करके आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।

प्राणायाम- जब भी आपको ऐसा लगे कि तनाव आपके ऊपर हावी हो रहा है, तब आप प्राणायाम कर सकते हैं। हालांकि इस तरह की परिस्थिति में न फंसने के लिए आपको हर रोज भ्रामरी प्राणायाम करना चाहिए। इस प्राणायाम की मदद से आप बात-बात पर स्ट्रेस लेने की जगह शांत महसूस करने लगेंगे।

त्रिकोणासन- त्रिकोणासन आपके स्ट्रेस को काफी हद तक कंट्रोल कर सकता है। अगर आप भी एंग्जाइटी की समस्या की चपेट में नहीं आना चाहते हैं तो आपको हर रोज त्रिकोणासन का अभ्यास करना चाहिए।

हीरो पोज- हर रोज 5 मिनट तक हीरो पोज या फिर वीरासन कर आप स्ट्रेस और एंग्जाइटी की समस्या को हमेशा के लिए अलविदा कह सकते हैं। अगर आपको घबराहट महसूस होती है तो आपको इस आसन को अपने रूटीन का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये चारों योगासन आपको न केवल स्ट्रेस और एंग्जाइटी से बचाएंगे बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ को भी काफी हद तक इम्प्रूव कर पाएंगे।






Source:

https://www.indiatv.in/health/best-yoga-asanas-to-get-rid-of-stress-anxiety-and-depression-2024-06-21-1054445
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help