News Info

Go back
World Music Day 2024: महज मनोरंजन का साधन नहीं संगीत, तनाव, अवसाद में थेरेपी का काम करता है म्यूजिक

21 June, 2024, 07:26 AM

World Music Day 2024: महज मनोरंजन का साधन नहीं संगीत, तनाव, अवसाद में थेरेपी का काम करता है म्यूजिक

म्यूजिक को ज्यादातर लोग मनोरंजन का जरिया समझते हैं जो सही है लेकिन क्या आप जानते हैं ये एक तरह की थेरेपी भी है। खुशी हो या गम अपने पसंदीदा गानों को सुनने से हमें सुकून मिलता है। संगीत के इसी महत्व को दुनियाभर के लोगों तक पहुंचाने के मकसद से साल 1982 में World Music Day की शुरुआत हुई थी।
हर साल 21 जून को विश्व संगीत दिवस मनाया जाता है।
संगीत के महत्व और फायदों के बारे में लोगों को बताया जाता है।
संगीत तनाव, अवसाद दूर करने में थेरेपी की तरह काम करता है।
21 जून का दिन दुनियाभर में विश्व संगीत दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।  म्यूजिक लवर्स के लिए यह दिन बहुत ही खास होता है। संगीत मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है। कई सारी रिसर्च में भी इस बात को माना गया है कि संगीत मानसिक और शारीरिक सेहत को सुधारता है। आजकल को म्यूजिक को थेरेपी की तरह भी इस्तेमाल किया जा रहा है। आइए जानते हैं इस खास मौके पर संगीत से जुड़े कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में विस्तार से।

संगीत के फायदे
1. संगीत सुनने से ब्रेन में हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होते हैं, जो मूड को खुशनुमा रहते हैं। तनाव, अवसाद और एंग्जाइटी दूर करते हैं।तनाव सेहत के लिए बहुत ही खराब है। बहुत ज्यादा तनाव लेने से फिजिकल और मेंटल दोनों हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है।  

2. संगीत सुनना एक तरह से मेडिटेशन का काम करता है। इससे दिमाग रिलैक्स होता है। 

3. संगीत नींद से जुड़ी दिक्कतें दूर करने में भी असरदार है। नींद न आने पर लाइट म्यूजिक सुनना फायदेमंद साबित हो सकता है।  

4. संगीत क्रिएटिव ब्रेन को भी एक्टिव करने का काम करता है। काम करते वक्त म्यूजिक सुनने से प्रोडक्टिविटी बढ़ती है। म्यूजिक अकेलेपन का भी साथी होता है। 

5. म्यूजिक सुनते हुए झूमने से मेंटल हेल्थ के साथ फिजिकल हेल्थ भी सुधरती है। ये एक तरह से कार्डियो एक्सरसाइज की तरह है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है, पैरों की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है साथ ही वजन भी कम होता है। 

म्यूजिक सुनते वक्त ध्यान रखें ये बातें
कभी भी लाउड म्यूजिक न सुनें।
ईयरफोन के जरिए म्यूजिक सुनने से बचें और अगर सुन रहे हैं, तो वॉल्यूम बहुत तेज न रखें।
रास्ते में चलते वक्त म्यूजिक न सुनें।
जहां सुकून भरा म्यूजिक। अच्छी नींद में मदद करता है, तो वहीं तेज म्यूजिक नींद डिस्टर्ब भी कर सकता है।






Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-world-music-day-2024-benefits-of-music-on-mind-health-and-relationships-23742953.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help