News Info

Go back
गर्मियों में आप भी जमकर उठाते हैं इन समर फ्रूट्स का लुत्फ, तो जानें इन्हें ज्यादा खाने के नुकसान

21 June, 2024, 07:09 AM

गर्मियों में आप भी जमकर उठाते हैं इन समर फ्रूट्स का लुत्फ, तो जानें इन्हें ज्यादा खाने के नुकसान

गर्मियों में लोग अक्सर समर फ्रूट्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। इस मौसम में तरबूज खरबूज जैसे ढेर सारे फल शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही काफी पौष्टिक भी होते हैं। हालांकि जरूरत से ज्यादा इन फलों को खाना सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं किन समर फ्रूट्स को ज्यादा खाने से नुकसान होता है।

सर्दियों में अक्सर हम सर्दी-जुकाम के कारण कई फल नहीं खा पाते हैं, लेकिन गर्मियां आते ही ढेर सारे फल खाने को मिलते हैं, क्योंकि ठंडी तासीर के फल इस दौरान शरीर को ठंडक देने के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। गर्मियों में खास तौर से आम, तरबूज, खरबूजा, जामुन, पपीता, पाइनएप्पल जैसे फल मार्केट में आसानी से उपलब्ध होते हैं, जो कि बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं।
फल के फायदों के चक्कर में हम जरूरत से ज्यादा इनका सेवन करने लगते हैं जो कि सेहत के लिए हानिकारक होता है। इन समर फ्रूट्स को अधिक मात्रा में खाना सेहत को कई प्रकार से नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे इन समर फ्रूट्स का अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है-

तरबूज
तरबूज में लाइकोपीन नाम का केमिकल पाया जाता है, जिसके अधिक सेवन से उल्टी, मितली, लूज मोशन, ब्लोटिंग, गैस, सीने में जलन जैसे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों को तरबूज से एलर्जी भी हो सकती है, जिससे सूजन या रैशेज की समस्या हो सकती है। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से शुगर स्पाइक भी कर सकता है।

खरबूज
डायबिटीक लोगों को अधिक खरबूज नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में नेचुरल शुगर मौजूद होता है, जिससे शुगर स्पाइक तेजी से होता है। खरबूज के अधिक सेवन से वजन भी बढ़ सकता है। सर्दी-जुकाम होने पर भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। अधिक फाइबर मौजूद होने के कारण इससे ब्लोटिंग या गैस की समस्या भी हो सकती है।

आम
फलों का राजा आम गर्मियों का सबसे अधिक बिकने वाला फल है, क्योंकि ये सब का फेवरेट होता है। लेकिन कुछ लोगों को अधिक आम खाने से गले में खराश, खुजली, पेट दर्द, नाक बहना, अपच, डायरिया, फोड़े फुंसी आदि जैसी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। अधिक मात्रा में आम खाने से शुगर के साथ वजन भी बढ़ता है।

जामुन
अधिक मात्रा में जामुन खाने से ब्लड प्रेशर लो हो सकता है, कब्ज की शिकायत हो सकती है, मुंहासे की समस्या हो सकती है और कुछ लोगों को इससे एलर्जी भी हो सकती है।





Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-side-effects-of-eating-summer-fruits-like-watermelon-jamun-too-much-23743100.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help