News Info
Go back
20 June, 2024, 07:20 AM
अजवाइन, काला नमक और हींग, इन बीमारियों की कर देगा छुट्टी, जानिए कैसे इस्तेमाल करें
आयुर्वेद में अजवाइन, काला नमक और हींग को बहुत फायदेमंद माना जाता है। गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या को दूर करने में ये असरदार साबित होता है। जानिए कौन सी बीमारियों में अजवाइन, काला नमक और हींग का इस्तेमाल होता है और इसका चूर्ण कैसे बनाते हैं?
आयुर्वेद में ऐसी कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जो आपकी किचन में ही मौजूद हैं। ऐसी असरदार चीजों में अजवाइन, काला नमक और हींग भी शामिल है। इन तीनों चीजों के औषधीय गुण कई बीमारियों को दूर करने में असरदार काम करते हैं। अजवाइन में थाइमोल नामक यौगिक होता है जो गैस, एसिडिटी और अपच में आराम दिलाता है। वहीं पेट फूलने पर हींग राहत देती है। हींग में , एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी माइक्रोबियल, एंटीसेप्टिक और एंटीपास्मोडिक जैसे गुण पाए जाते हैं। काला नमक भी पाचन से जुड़ी समस्याओं को कम करता है। जब आप इन तीनों चीजों को मिलाकर खाते हैं तो इससे कई तरह की पेट से संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं। जानिए अजवाइन, काला नमक और हींग कौन सी बीमारियों को दूर करता है?
अजवाइन, काला नमक और हींग के फायदे
गैस में राहत- अजवाइन के साथ काला नमक और हींग मिलाकर खाने से गैस की समस्या में काफी आराम मिलता है। सीने में जलव और एसिडिटी को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें एंटीसेप्टिक और एंटी माइक्रोबियल तत्व पाए जाते हैं जो फायदेमंद होते हैं।
पाचन को बनाए मजबूत- जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं जैसे खाना आसानी से नहीं पचता है उनके लिए 1 चम्मच अजवाइन, काला नमक और हींग का चूर्ण दवा का काम करता है। इससे खाना पचाने और वजन घटाने में मदद मिलती है।
अपच दूर होगी- अजवाइन, काला नमक और हींग को मिलाकर खाने से अपच की समस्या से छुटकारा मिलता है। ये तीनों चीजें मेटाबॉ़लिज्म को बढ़ाती हैं और शरीर पर जमा चर्बी को कम करती हैं। पीरियड में होने वाले दर्द में भी अजवाइन राहत पहुंचाती है।
लो ब्लड प्रेशर में फायदेमंद- जिन लोगों का बीपी रहता है उनके लिए ये चूर्ण बेहद फायदेमंद साबित होता है। अगर आपका बीपी नॉर्मल रहता है तो भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। आपको सुबह शाम इस मिश्रण को 4 ग्राम गुनगुने पानी से लेना है।
ठंड में पहुंचाए राहत- ठंड और सर्दी-जुकाम में राहत पहुंचाने के लिए भी अजवाइन, काला नमक और हींग को फायदेमंद माना जाता है। इससे गले की खराश दूर होती है। आपको इस चूर्ण को गर्म पानी से सेवन करना चाहिए।
अजवाइन, काला नमक और हींग कैसे खाएं
आप घर में इस मिश्रण को तैयार कर सकते हैं। इसे चूर्ण की तरह पीसकर भी बनाया जा सकता है। आपको इसमें 10 ग्राम हींग मिलानी है। करीब 300 ग्राम अजवाइन और 200 ग्राम काला नमक लेना है। सारी चीजों को मिलाकर पीस लें। आप इसे ऐसे मिलाकर भी रख सकते हैं। सुबह शाम जब जी चाहे और इसे 1-2 चम्मच खा सकते हैं।
Source:
https://www.indiatv.in/health/ajwain-carom-seeds-black-salt-heeng-asafoetida-churna-used-in-these-diseases-2024-06-19-1054015




