News Info

Go back
हड्डियों को खोखला कर देती है ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी, पुरुष भी होने लगे हैं शिकार; डॉक्टर से जानें कैसे करें बचाव?

19 June, 2024, 07:12 AM

हड्डियों को खोखला कर देती है ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी, पुरुष भी होने लगे हैं शिकार; डॉक्टर से जानें कैसे करें बचाव?

ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों से जुड़ी एक बीमारी है। इसमें हड्डियों का जोड़ खुलने लगता है जिससे वे बेहद कमजोर हो जाती हैं।
ऑस्टियोपोरोसिस, हड्डियों से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है जिसमें हड्डियां खोखली होने लगती हैं। इस बीमारी में हर अंग से हड्डियों के जॉइंट्स खुलने लगते हैं। जिससे हड्डियां अंदर से कमजोर हो जाती हैं और फिर इस वजह से अचानक से कभी भी टूट सकती है। बता दें, ऑस्टियोपोरोसिस की मरीज ज़्यादातार महिलाएं और अधेड़ उम्र के लोगों को होती थीं लेकिन पिछले कुछ सालों में पुरुष इस बीमारी की चपेट में तेजी से आए हैं। ऐसे में आकाश हेल्थ केयर के मैनेजिंग डायरेक्टर, सीनियर कंसल्टेंट और आर्थोपेडिक्स और जॉइंट रिप्लेसमेंट के हेड और प्रमुख डॉ.आशीष चौधरी ने हमे बताया कि अब पुरुष भी इस बीमारी की चपेट में क्यों आने लगे हैं और इसका इलाज़ क्या है?

ऑस्टियोपोरोसिस क्या है?
ऑस्टियोपोरोसिस में हड्डियों एक घनत्व कम होने लगता है जिससे हड्डियां अंदर से कमजोर होने लगती हैं. समस्या ज़्यादा बढ़ने पर वो कभी भी चटक सकती हैं। अगर सही समय पर इसक इलाज़ न कि जाए तो व्यक्ति अपाहिज हो सकता है।

ये गंभीर बीमारियां बन रही हैं ऑस्टियोपोरोसिस की वजह
पिछले कुछ सालों में ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या तेजी से बढ़ी है। इसके पीछे लोगों की बिगड़ती जीवनशैली ज़िम्मेदार है।दरअसल, अगर किसी व्यक्ति को कोई गंभीर बीमारी जैसे - डायबिटीज, कार्डियक डिजीज, एप्लेप्सी, गठिया या फिर आर्थराइटिस की समस्या होती है तब यह बीमारी बहुत जल्दी ट्रिगर करती है।

नशीले पदार्थ के सेवन से भी हो सकती है यह बीमारी
अगर आप बहुत ज़्यादा शराब और सिगरेट का सेवन करते हैं तो इस वजह से भी आप इस बीमारी के शिकार हो सकते हैं। साथ ही अगर आप हाई रिस्क दवाइयां खा रहे हैं तो इस कंडीशन में ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या होती है।

कैसे करें अपना बचाव?
ऑस्टियोपोरोसिस से बचने के लिए अपनी डाइट बेहतर करनी होगी। सबसे पहले अपनी डाइट में दूध और दूध से बनी चीज़ों का इस्तेमाल दिन में 2 बार करें। विटामिन डी का इंटेक कम नहीं होना चाहिए। आप इसे कैप्सूल के रूप में भी ले सकते हैं। सूरज की रोशनी मिलना भी ज़रूरी है।

एक्सरसाइज़ से हड्डियां होंगी मजबूत:
अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो बेहतरीन डाइट के बाद अपनी लाइफ स्टाइल में एक्सरसाइज़ को भी ऐड करें। फिजिकल एक्टिविटी से आपकी हड्डियां मजबूत होंगी। 

 






Source:

https://www.indiatv.in/health/osteoporosis-makes-bones-hollow-men-are-also-getting-affected-know-expert-how-to-prevent-it-2024-06-18-1053827
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help