News Info

Go back
अच्छी नींद के लिए रात को सोने से पहले पिएं एक गिलास गुनगुना पानी, सेहत को मिलेंगे कई और भी फायदे

19 June, 2024, 07:09 AM

अच्छी नींद के लिए रात को सोने से पहले पिएं एक गिलास गुनगुना पानी, सेहत को मिलेंगे कई और भी फायदे

अगर आप अपने आप को स्वस्थ और हेल्दी रखना चाहते हैं तो रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी ज़रूर पिएं।
नॉर्मल पानी की बजाय गर्म पानी हमारी सेहत के लिए ज़्यादा फायदेमंद होता है। डॉक्टर्स भी सुबह की शुरुआत गुनगुने पाने के साथ करने की सलाह देते हैं। गर्म पानी पीने से हमारी सेहत को एक, दो नहीं बल्कि अनगिनित फायदे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं रात में सोने से पहले भी गर्म पानी पीना चाहिए। सोने से पहले पहले गर्म पानी पीने से आपकी सेहत को क्या फायदे होंगे चलिए हम आपको इस लेख के ज़रिए बताते हैं।

रात में गर्म पानी पीने से नींद आती है बेहतर
सोने से पहले गर्म पानी पीने से आपकी सेहत को कई फ़ायदे हो सकते हैं। खासकर, रात में गर्म पानी पीने से तनाव का स्तर कम होता है, जिससे नींद अच्छी आती है।रात के समय गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र भी बेहतर होता है और खाना आसानी से पचता है।अगर आपको सर्दी या फ्लू की समस्या है, तो गर्म पानी बंद नाक को खोलने और गले की खराश को भी कंट्रोल करती है।इसके अलावा, रात भर हाइड्रेटेड रहने से गैस और ब्लोटिंग की समस्या भी नहीं होती है।

इन परेशानियों में भी है कारगर:
बॉडी होती है डिटॉक्स: गुनगुना पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। रात में गर्म पानी पीने से सुबह शरीर के टॉक्सिन आसानी से बाहर निकल जाते हैं।

डाइजेशन होता है दुरुस्त: रात में डिनर के आधे घंटे बाद या सोने से एक दो घंटे पहले गुनगुना पानी पिएं। दरअसल, रात में पाचन तंत्र कमजोर होता है ऐसे में गर्म पानी पीने से खाना जल्दी पचता है और डाइजेशन सही रहता है।

पेट से जुड़ी समस्या होती है दूर: रात के समय गर्म पानी पीने से खाना आससनी से पचता है जिससे कब्ज, बदहजमी, ब्लोटिंग और गैस जैसी समस्या कंट्रोल में होती है। 

तनाव होता है दूर: अगर आप अक्सर तनाव में रहते हैं तो रात में सोने से पहले गुनगुना पानी पिएं। इससे तनाव और डिप्रेशन कम होता है जिससे नींद भी बेहतर आती है।

मेटाबॉलिज़्म बढ़ता है : गर्म पानी पीने से मेटाबॉलिज़्म लेवल तेजी से बढ़ता है और वजन हेल्दी तरीके से कम होता है। दरअसल, गर्म पानी फैट को बर्न करता है। 






Source:

https://www.indiatv.in/health/for-a-good-sleep-drink-a-glass-of-lukewarm-water-before-going-to-bed-at-night-you-will-get-many-other-health-benefits-2024-06-18-1053899
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help