News Info

Go back
सुबह उठते ही बासी मुंह क्या खाना चाहिए? इन 5 चीजों का सेवन करने से मिलते हैं हैरान करने वाले फायदे

19 June, 2024, 07:08 AM

सुबह उठते ही बासी मुंह क्या खाना चाहिए? इन 5 चीजों का सेवन करने से मिलते हैं हैरान करने वाले फायदे

Morning First Food: कहा जाता है सुबह उठते ही सबसे पहले कुछ हेल्दी खाना चाहिए, जिससे आप दिनभर एनर्जेटिक रहें और शरीर स्वस्थ रहे। जानिए ऐसी 5 कौन सी चीजें हैं जिन्हें सुबह बासी मुंह खा लेना फायदेमंद माना जाता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है दिन का पहला खाना हमेशा हेल्दी होना चाहिए। सुबह उठते ही सबसे पहली ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे आप दिनभर एनर्जी फील करें और लंबे समय तक स्वस्थ रहें। ये खाना भरपूर पोषण देने वाला और पेट को साफ करने वाला होना चाहिए। जिससे दिनभर एनर्जेटिक फील करें। आयुर्वेद में बासी मुंह पानी पीना और खाने की सलाह दी जाती है। ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें खाली पेट खाना लाभदायक माना जाता है। आज हम आपको ऐसे 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनका सेवन आपको बासी मुंह यानि बिना ब्रश किए कर लेना चाहिए। आयुर्वेद में बताया गया है कि इससे पाचन तंत्र बेहतर बनता है और शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

बासी मुंह क्या-क्या खाना चाहिए?
शहद और पानी से फायदे- सुबह पोषक तत्वों से भरपूर भोजन और पानी पीना सेहत के लिए अच्छा माना गया है। इसके लिए दिन की शुरुआत शहद और पानी के साथ करें। 1 चम्मच शहद को पानी में घोलकर पी लें। इससे पेट साफ होगा और आपका एनर्जी लेवल हाई रहेगा। सबसे पहले बासी मुंह शहद पानी पीने से कई बीमारियों का खतरा भी कम किया जा सकता है।

सुबह गुड़ और पानी के फायदे- गुड़ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर आप सुबह खाली पेट गुड़ खाते हैं तो इससे कई गजब के फायदे मिलते हैं। बासी मुंह गुड़ के साथ गुनगुना पानी भी आप पी लें। इससे शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहेगी और एसिडिटी में भी छुटकारा मिलेगा। जिन लोगों को बवासीर की समस्या है उनके लिए गुड़ और गुनगुना पानी बहुत ही फायदेमंद साबित होता है।

खाली पेट किशमिश और उसका पानी- सुबह उठते ही अगर आप बासी मुंह किशमिश खाते हैं तो शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। अगर किशमिश का पानी भी साथ पी लेते हैं तो फायदा दोगुना हो जाता है। इससे आपको एनर्जी मिलेगी और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। खाली पेट भीगी किशमिश और उसका पानी पीने से शरीर में खून की कमी भी पूरी हो जाएगी।

भीगे बादाम का सेवन- कुछ लोग सबुह उठते पहले 1 मुट्ठी बादाम खा लेते हैं। बासी मुंह भीगे हुए बादाम खाने से आंख तेज होती हैं और दिल स्वस्थ रहता है। बादाम खाने से प्रोटीन, विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व मिलते है। कोई भी मेवा खाली पेट खाने से फायदा ज्यादा होता है।

बासी मुंह लहसुन खाने के फायदे- सुबह बासी मुंह लहसुन की 2 कली चबाने से आंत साफ हो जाती हैं। इससे पेट और शरीर से जुड़ी गंभीर परेशानियों को कम किया जा सकता है। ब्लड प्रेशर के रोगियों को सुबह लहसुन खाने से फायदा मिलता है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकता है।





Source:

https://www.indiatv.in/health/which-food-is-good-in-morning-empty-stomach-jaggery-garlic-kishmish-and-almond-2024-06-18-1053836
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help