News Info
Go back
19 June, 2024, 07:06 AM
शरीर के अंदर की सारी गर्मी निकल जाएगी, रोज सुबह करें शीतली प्राणायाम, तन-मन रहेगा ठंडा
Sheetali Pranayam: इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है कि AC कूलर भी फेल हो रहे हैं। ऐसे में शरीर को ठंडा बनाए रखने के लिए रोजाना शीतली प्राणायाम करें। इससे शरीर को अंदर से ठंडक मिलेगी और कई फायदे होंगे। जानिए शीतली प्राणायाम करने का तरीका।
इस साल प्रचंड गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। चिलचिलाती धूप में बाहर निकलते ही ऐसा लगता है जैसे आसमान से आग बरस रही हो। ये गर्मी जानलेवा साबित हो रही है। भीषण गर्मी को कम करने में AC कूलर भी फेल साबित हो रहे हैं। ऐसे में शरीर को अंदर से ठंडा रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके लिए आप रोजाना कुछ देर योगाभ्यास करें। इससे योग से शरीर में ठंडक पहुंचती है और तन मन शांत होता है। गर्मी से राहत पाने के लिए आप रोजाना कुछ देर के लिए शीतली प्राणायाम करें। ये एक ऐसा आसन है जिसे करने से दिल, दिमाग और शरीर को अंदर तक शीतलता का अहसास होता है। भीषण गर्मी से बचने का ये अच्छा तरीका है। जब आप वर्कआउट करें उसके बाद कुछ देर के लिए शीतली प्राणायाम जरूर करें। इससे शरीर के अंदर की सारी गर्मी निकल जाएगी। जानिए शीतली प्राणायाम करने का तरीका और इसके फायदे।
कैसे करें ‘शीतली’ प्राणाायाम
इस योगासन को करने के लिए एक शांत जगह पर योगामैट बिछाकर बैठ जाएं।
अगर आप सिद्धासन या पद्मासन अवस्था में बैठ कर ये योगासन करते हैं तो अच्छा है।
अब अपनी आंखों को बंद कर लें और पूरे शरीर को शिथिल करने की कोशिश करें।
अपनी जीभ को बाहर की ओर निकालें और उसे पाइप या नली की तरह से फोल्ड कर लें।
अब जीभ के सहारे सांस लें और पूरी सांस खींचने के बाद जीभ को अंदर की ओर करके मुंह को बंद कर लें।
अब नाक से बहुत धीरे-धीरे सांस को बाहर छोड़ें। ध्यान रखें सांस लेते वक्त तेज हवा की ध्वनि उत्पन्न होनी चाहिए।
ये पूरा एक चक्र हैं जिसे आपको कम से कम पहली बार में 9 बार करना है। इसके बाद इसे 30 से 40 बार भी कर सकते हैं।
शीतली प्रणायाम के फायदे
शीतली प्रणायाम हमारे शरीर और दिमाग को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है।
तनाव और चिंतो को दूर भगाने भी ये प्राणायाम असरदार काम करता है।
जब गुस्सा आए तो ये योगासान क्रोध को काबू में करता है और गले की बीमारियों को दूर करता है।
ज्यादा भूख, प्यास और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोव करने में भी शीतली प्राणायाम मदद करता है।
जिन लोगों को अपच, बलगम और पित्त से जुड़े विकार हैं उन्हें शीतली प्राणायाम से फायदा होता है।
त्वचा और आंख को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी शीतली प्राणयाम जरूर करें।
रोजाना इस प्राणायाम को करने से शरीर को कई बीमारियों के खतरे से बचाया जा सकता है।
Source:
https://www.indiatv.in/health/sheetali-pranayama-benefits-steps-best-yoga-pose-to-reduce-heat-from-body-2024-06-19-1053936




