News Info
Go back
18 June, 2024, 07:49 AM
बेबी प्लानिंग से पहले शुरू कर दें इन 5 सीड्स का सेवन, तेजी से बढ़ सकता है महिलाओं में फर्टिलिटी लेवल
मां बनना किसी भी महिला के लिए सबसे सुखद अहसास होता है। इन दिनों खानपान का विशेष ध्यान रखना होता है क्योंकि शरीर में पोषण की कमी के चलते कई बार प्रेग्नेंसी में कॉम्प्लिकेशन्स देखने को मिलते हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 5 सीड्स बताएंगे जिन्हें खाने से इनफर्टिलिटी की समस्या से बचा जा सकता है यानी प्रजनन क्षमता को सुधारा जा सकता है।
महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या को दूर करने के लिए शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण की जरूरत होती है।
खानपान और जीवनशैली में गलत आदतों के चलते गर्भधारण में चुनौती का सामना करना पड़ता है।
डाइट में कुछ सीड्स को शामिल करने से जच्चा और बच्चा दोनों की सेहत बेहतर बन सकती है।
खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल का महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर सीधा असर पड़ता है। तनाव या टेंशन के चलते या फिर शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण अक्सर महिलाओं को गर्भधारण में चुनौती का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, प्रेग्नेंसी के दौरान सामने आने वाले कॉम्प्लिकेशन्स से बचने के लिए जरूरी है कि एक्सरसाइज के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर डाइट भी ली जाए। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं ऐसे 5 सीड्स जिनके सेवन से इनफर्टिलिटी को समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकता है।
अलसी के बीज (Flax seeds)
गर्भधारण के लिए हेल्दी डाइट में फाइबर काफी जरूरी होता है। इससे न सिर्फ ओव्यूलेशन में मदद मिलती है बल्कि एग भी हेल्दी रहता है। ऐसे में, फ्लैक्स सीड्स यानी अलसी के बीज का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड का बढ़िया सोर्स होने के साथ-साथ मेंस्ट्रुअल साइकिल को दुरुस्त रखने में भी काफी मदद करता है, जो कि फर्टिलिटी के लिए काफी ज्यादा जरूरी है।
सूरजमुखी के बीज (Sunflower Seeds)
विटामिन और मिनरल्स से भरपूर सूरजमुखी के बीज भी महिलाओं की फर्टिलिटी को बूस्ट करने में काफी बड़ा रोल प्ले करते हैं। आप रोजाना 1 टेबलस्पून या डॉक्टर की बताई सलाह पर इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। यह जिंक, विटामिन ई, फोलिक एसिड और सेलेनियम का भी शानदार सोर्स होते हैं, जो प्रजनन क्षमता को काफी फायदा पहुंचाते हैं।
कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds)
महिलाओं में एग क्वालिटी को बढ़ाने के लिए कद्दू के बीज भी काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इनके सेवन से ओवरऑल रिप्रोडक्टिव हेल्थ को भी काफी फायदा मिलता है। यह पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो कि शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देने का काम करता है। इसमें शामिल एंटीऑक्सीडेंट्स आपके स्ट्रेस लेवल को भी कम करने में मदद करते हैं, जिससे फर्टिलिटी को फायदा मिलता है।
चिया सीड्स (Chia Seeds)
कंसीव करने से पहले डाइट में चिया सीड्स को भी जरूर शामिल कर लेना चाहिए। यह फर्टिलिटी को बढ़ाते ही हैं, साथ ही इनमें मौजूद न्यूट्रीएंट्स हार्मोन को बैलेंस रखने में भी मदद करते हैं। बता दें, इन बीजों में फाइबर के साथ-साथ प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड का भी खजाना होता है, जो कि आपकी सेहत को कई फायदे पहुंचाता है।
हेजलनट्स (Hazelnuts)
महिलाओं में फर्टिलिटी का लेवल बढ़ाने में हेजलनट्स भी काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें कैल्शियम, आयरन, जिंक, प्रोटीन, सेलेनियम और कई जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो प्रजनन क्षमता को दुरुस्त करने में बेहद फायदेमंद होते हैं।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-5-seeds-that-can-help-boost-fertility-if-you-are-planning-for-a-baby-23741226.html




