News Info

Go back
Protein For Vegetarians: इन 5 वेजिटेरियन फूड्स में है प्रोटीन का भंडार, रोजाना खाने से मिलेगी गजब की ताकत

17 June, 2024, 09:22 AM

Protein For Vegetarians: इन 5 वेजिटेरियन फूड्स में है प्रोटीन का भंडार, रोजाना खाने से मिलेगी गजब की ताकत

अक्सर लोग यह मानते हैं कि वेजिटेरियन डाइट के सहारे शरीर में प्रोटीन की कमी का खतरा रहता है। अगर आप भी यही सोचने वाले लोगों में से हैं तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे शाकाहारी आहार (Vegetarian Diet) लेते हुए भी हाई प्रोटीन पाया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 फूड्स के बारे में।
मसल्स को मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन रिच फूड्स काफी जरूरी होते हैं।
हाई प्रोटीन फूड वजन घटाने में भी काफी उपयोगी होते हैं।
शाकाहारी डाइट के सहारे भी शरीर में प्रोटीन की आपूर्ति का ख्याल रखा जा सकता है।
कई वेजिटेरियन्‍स के मन में अक्सर ये सवाल रहता है कि क्या वाकई इस तरह की डाइट से शरीर को उसकी जरूरत के हिसाब का प्रोटीन मिल पाता है। अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोचते हैं, तो बता दें, कि हां बिल्कुल संभव है। विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर सही तरीके से वेजिटेरियन फूड्स का सेवन किया जाए, तो अंडे-मुर्गी के सेवन से भी ज्यादा प्रोटीन हासिल किया जा सकता है। आइए जानते हैं वेजिटेरियन्‍स के लिए 5 ऐसे ही हाई प्रोटीन फूड ऑप्शन्स के बारे में।

मूंगफली
मूंगफली का सेवन करने से भी शरीर को प्रोटीन की अच्छी मात्रा मिलती है। बता दें, कि आधा कप मूंगफली में करीब 20.5 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा यह आयरन, कैल्शियम, फाइबर, पोटेशियम, फास्फोरस और मैंगनीज जैसे पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है, जिससे हार्ट हेल्थ भी दुरुस्त होती है।

सोयाबीन
प्रोटीन के मामले भी सोयाबीन भी किसी से पीछे नहीं है। वीगन डाइट वालों के लिए तो ये शानदार ऑप्शन है। प्लांट बेस्ड प्रोटीन के सबसे अच्छे सोर्स में से एक इन 100 ग्राम सोया चंक्स में करीब 36 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। अंडा न खाने वाले लोगों के लिए यह बेस्ट प्रोटीन सोर्स है।

डेयरी प्रोडक्ट्स
वेजिटेरियन लोगों को अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स को जरूर शामिल करना चाहिए। बता दें, कि दूध, पनीर, दही आदि प्रोटीन के बेस्ट सोर्स होते हैं, जो शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होने देते हैं।

दाल
भारतीय खान पान में दाल का इस्तेमाल खूब किया जाता है, ऐसे में बता दें कि इसकी एक कटोरी में 12 ग्राम तक प्रोटीन होता है। साथ ही, इसके सेवन से शरीर को कई अन्य पोषक तत्व भी मिलते हैं। इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया आपकी गट हेल्थ को भी दुरुस्त रखते हैं।

ब्रोकली
ब्रोकली की गिनती भी हाई प्रोटीन फूड्स में की जाती है। इसके एक मध्यम आकार के पीस में करीब 4 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा इसमें शामिल कई अन्‍य विटामिन और मिनरल्स भी इसे वेजिटेरियन लोगों के लिए प्रोटीन का पावर पैक बनाते हैं।





Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-best-sources-of-protein-for-vegetarian-protein-ki-kami-kaise-puri-kare-veg-protein-sources-in-hindi-23713100.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help