News Info

Go back
सुबह 9 बजे के बाद नाश्ता करना आपकी सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक, जानिए क्यों?

16 June, 2024, 11:50 AM

सुबह 9 बजे के बाद नाश्ता करना आपकी सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक, जानिए क्यों?

Breakfast Time: स्वस्थ रहने के लिए आपको समय पर नाश्ता करने की आदत बना लेनी चाहिए। लंबे समय तक भूखे रहने से शरीर में कई बीमारियां पैदा हो सकती हैं। एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि आपको 9 बजे से पहले नाश्ता कर लेना चाहिए, नहीं तो इससे सेहत को नुकसान हो सकता है।
हर चीज का एक सही समय होता है। अगर समय पर कोई चीज की जाए तो उससे कई गुना ज्यादा फायदा मिलता है। यही नियम खाने-पीने पर भी लागू होता है। समय पर नाश्ता करने से भी शरीर को कई गुना ज्यादा फायदे मिलते हैं। जी हां भले ही आप नाश्ते के समय को आगे-पीछे कर लेते हों, लेकिन भरपूर फायदा उठाने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आपको सही समय पर नाश्ता कर लेना चाहिए। एक रिसर्च के मुताबिक आपको सुबह सुबह 9 बजे से पहले हर हाल में नाश्ता कर लेना चाहिए। 9 बजे के बाद नाश्ता करना सेहत के लिहास से नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइये जानते हैं ऐसा क्यों कहा जाता है?

सुबह 9 बजे के बाद नाश्ता करना क्यों हैं हानिकारक?
डॉक्टर्स से लेकर वैज्ञानिक तक, सभी लोग सुबह के नाश्ते को सेहत के लिए बहुत जरूरी बताते हैं। स्वस्थ और सेहतमंद रहने में नाश्ता सबसे अहम रोल प्ले करता है। हेल्थ को लेकर अलर्ट रहने वाले लोग नाश्ते को कभी स्किप नहीं करते हैं। लेकिन सिर्फ नाश्ता करना ही अहम नहीं है बल्कि नाश्ता किस समय किया जा रहा है ये भी ध्यान देने वाली बात है। अगर आप सुबह 9 बजे के बाद ब्रेकफास्ट करते हैं तो ये सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। 

दरअसल सुबह 9 बजे के बाद नाश्ता करने बेहतर है कि आप उस वक्त हल्का भोजन ही कर लें। क्योंकि इस वक्त हमारे शरीर को ज्यादा ऊर्जा की जरुरत होती है। अगर आप इस वक्त हेल्दी खाना खाते हैं तो दिन भर ज्यादा बेहतर महसूस करते हैं। इससे आपको भरपूर एनर्जी मिलती है।

नाश्ता करने का सही समय क्या है?
रिसर्च की मानें तो आपको सुबह 9 बजे से पहले नाश्ता कर लेना चाहिए। इसके बाद नाश्ता करने से सेहत को नुकसान हो सकता है। 9 बजे से पहले नाश्ता करने से मोटाबॉलिज्म तेज होता है। इस समय हमारे शरीर को एनर्जी की जरूरत होती है और हमारे काम करने की क्षमता बढ़ती है। सुबह नाश्ते में आपको लो फैट और हाई प्रोटीन डाइट लेनी चाहिए। 9 बजे के बाद नाश्ता करने से आप भारीपन और लेथार्जिक महसूस करते हैं। अकेले में नाश्ता करना भी फायदेमंद माना जाता है।

अगर आपकी आदत  9 बजे के बाद नाश्ता करने की है तो इसे बदल दें। बेहतर होगा कि आप सुबह उठने के 2 घंटे बाद नाश्ता जरूर कर लें। अगर आप 6 बजे जगते हैं तो 8 बजे नाश्ता कर लेना चाहिए। इस आदत से एक हेल्दी लाइफ जीने में मदद मिलेगी।

 





Source:

https://www.indiatv.in/health/eating-breakfast-after-9-am-can-be-harmful-for-heath-best-time-for-breakfast-2024-06-14-1052707
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help