News Info

Go back
गोंद कतीरा से क्या फायदा होता है और इसका सेवन कैसे करें? कौन सी बीमारियों में है लाभदायक

15 June, 2024, 09:14 AM

गोंद कतीरा से क्या फायदा होता है और इसका सेवन कैसे करें? कौन सी बीमारियों में है लाभदायक

Gond Katira Benefits: गोंद कतीरा यानि गोंद, जिसके आयुर्वेद में कई फायदे हैं। गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचाने में गोंद मदद करता है। प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं को गोंद के लड्डू खिलाए जाते हैं। जानिए क्या हैं गोंद कतीरा के अन्य फायदे?
गोंद कतीरा, जिसे सामान्य भाषा में गोंद कहते हैं। सेहत के लिए गोंद बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में कई जड़ी-बूटियों में भी गोंद का इस्तेमाल किया जाता है। स्वाद और रंगहीन होने के बाद भी गोंद बेहत फायदेमंद होता है। गोंद की तासीर ठंडी होती है, इसका इस्तेमाल गर्मियों में करने से कई फायदे मिलते हैं। गोंद में प्रोटीन और फॉलिक एसिड होता है। हार्ट संबंधी रोगों में, सांस संबंधी बीमारियों में, टॉन्सिल की समस्या में गोंद फायदेमंद होता है। खाने में बबूल, कीकर, नीम के पेड़ से निकलने वाले गोंद का इस्तेमाल किया जाता है। गोंद कतीरा का इस्तेमाल कब्ज को दूर करने, त्वचा संबंधी रोग में भी फायदा करता है।

गोंद कतीरा का सेवन कैसे करें
गर्मी के दिनों में आप गोंद और मिश्री को घोलकर शरबत बनाकर पी सकते हैं। इससे लू लगने खतरा कम होगा और गर्मी का असर भी कम होता है। सर्दियों में गोंद को दूसरे मेवा के साथ डालकर लड्डू बनाकर खा सकते हैं। हड्डियों को जोड़ों के दर्द को दूर करने में गोंद मदद करता है।

गोंद कतीरा के फायदे (Gond Katira Benefits in Hindi)
गर्मी में हाथ पैरों में होने वाली जलन को शांत करने, लू लगने से बचाने और शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।

शरीर को ताकत देने और कमजोरी को दूर करने में गोंद मदद करता है। इससे शरीर में एनर्जी आती है। 

गोंद कतीरा में भरपूर फाइबर होता है इसे खाने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। 

मेटाबॉलिज्म को तेज करने और भूख को कंट्रोल करने के लिए भी गोंद खा सकते हैं।

पुरुषों में कई शारीरिक समस्याएं और प्रजनन संबंधित समस्याओं को दूर करने में भी गोंद मदद करता है।

पेट में दर्द, पेट फूलना, पेट में सूजन और कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए गोंद बेहतरीन है।

गोंद का सेवन करने से शरीर में इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या को कम किया जा सकता है।

महिलाओं के शरीर में खूम की कमी होने, डिलीवरी के बाद कमजोरी आने पर गोंद का सेवन फायदेमंद होता है।

बालों का झड़ना, समय से पहले बालों का सफेद होने की समस्या और डैंड्रफ को दूर करता है।










Source:

https://www.indiatv.in/health/what-is-gond-katira-used-for-health-benefit-in-hindi-2024-06-14-1052771
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help