News Info

Go back
सिर्फ बैंगनी ही नहीं सफेद भी होते हैं जामुन, एक बार फायदे जान लिए तो नहीं भूलेंगे इसका नाम

15 June, 2024, 08:42 AM

सिर्फ बैंगनी ही नहीं सफेद भी होते हैं जामुन, एक बार फायदे जान लिए तो नहीं भूलेंगे इसका नाम

जामुन तो सभी ने कभी न कभी खाए ही होंगे। यह गर्मियों में मिलने वाला एक लोकप्रिय फल है जिसे इस मौसम में लोग बड़े चाव से खाते हैं। आमतौर पर जामुन बैंगनी रंग का एक फल होता है लेकिन इसकी एक किस्म सफेद रंग की भी होती है। सफेद जामुन (white jamun) स्वाद में खट्टे-मीठे होते हैं जो ढेरों फायदे पहुंचाता है।
जामुन का नाम सुनते ही सबसे पहले बैंगनी गोलाकर फल की तस्वीर सामने आती है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि बैंगनी के अलावा जामुन सफेद भी होता है।
सफेद जामुन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है।
जामुन का नाम सुनते ही हमारे मन में सबसे पहले एक गहरे बैंगनी, गोलाकार फल की तस्वीर नजर आती है। यह ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसकी वजह से इसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह गर्मियों में मिलने वाला एक लोकप्रिय फल है, जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि जामुन सिर्फ एक ही तरह के होते हैं, लेकिन अगर हम कहें कि जामुन सफेद भी होते हैं, तो क्या आप यकीन करेंगे।
बेहद कम लोगों ने ही सफेद जामुन के बारे में सुना होगा। इसे ज्यादातर लोग वैक्स एप्पल के रूप में भी जानते हैं। यह जामुन की एक ऐसी किस्म है, जिसके बारे में ज्यादा लोगों को नहीं पता। जैसा कि नाम से पता चलता है यह जामुन बैंगनी होने की बजाय सफेद रंग का होता है और इसका स्वाद मीठा और खट्टा होता है। यह सेहत के लिए भी काफी गुणकारी होता है। हाल ही में न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर इसके कुछ फायदे शेयर किए। आइए जानते हैं White Jamun के फायदे-

इम्युनिटी बूस्ट करे
सफेद जामुन विटामिन ए और सी से भरपूर होता है, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाकर इम्युनिटी बूस्ट करता है और आपकी त्वचा को गर्मियों के लिए तैयार रखता है।

पेट के लिए फायदेमंद
इस फल में हाई फाइबर कंटेंट पाया जाता है, जिससे इसके इस्तेमाल से आपका पाचन बेहतर होता है और आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे वजन प्रबंधन भी आसान हो जाता है।

हाइड्रेशन बनाए रखे
सफेद जामुन को गर्मियों में खाना बेहद फायदेमंद होता है। इसमें पानी की मात्रा 90% होती है, जिससे सफेद जामुन एक गर्मियों में एक वॉटर कूलर की तरह काम करता है, जो आपको इस पूरे सीजन ठंडा और तरोताजा रखता है।

डायबिटीज में असरदार
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो सफेद जामुन आपके लिए काफी लाभकारी होंगे। इसे डाइट में शामिल करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होता।

गर्मी से राहत दिलाए
ढेर सारे गुणों की वजह से सफेद जामुन कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इसे आयुर्वेद में शरीर की गर्मी को कम करने के लिए जाना जाता है, जिससे आपको चिलचिलाती गर्मी के दिनों में ठंडक का एहसास होता है।





Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-surprising-benefits-of-white-jamun-you-never-know-23738789.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help