News Info

Go back
डायबिटीज जैसी क्रोनिक डिजीज के लिए सिर्फ दवाएं ही नहीं बल्कि डाइट में भी होनी चाहिए ये खास 4 चीजें

13 June, 2024, 09:14 AM

डायबिटीज जैसी क्रोनिक डिजीज के लिए सिर्फ दवाएं ही नहीं बल्कि डाइट में भी होनी चाहिए ये खास 4 चीजें

Diabetes patients special diet: डायबिटीज एक आम लेकिन बेहद ही गंभीर बीमारी है। यह इस हद तक गंभीर है कि आज हर हर तीसरा व्यक्ति डायबिटीज की समस्या से जूझ रहा है। यह मनुष्य या तो परी डायबीटीज की समस्या से जूझ रहे हैं या फिर इंसुलिन ले रहे हैं। डायबिटीज की बीमारी में पैंक्रियाज इंसुलिन का उत्पादन करना कम कर देता या बिल्कुल ही बंद कर देता है जिस वजह से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ने लगता है। वहीं बाहरी रूप से शुगर लेना जान को खतरे में डालने जितना खतरनाक साबित हो सकता है। यानी अगर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल नहीं किया गया तो यह दिल के रोगों और लीवर के रोगों को जन्म दे सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे सुपर फूड्स बताने जा रहे हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखेंगे और आपको डायबिटीज की समस्या को कंट्रोल करने में मदद करेंगे,

नट्स का सेवन करें
डायबिटीज की समस्या में नट्स का सेवन करना फायदेमंद होता है जैसे बादाम, पिस्ता, अखरोट आदि। यह नट्स अनसैचुरेटेड फैट से भरपूर होते हैं। जो आपका ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखते हैं वहीं जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है उनके लिए भी यह फायदेमंद साबित होते हैं। वहीं इनमें पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।

नॉन वेज खाएं
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में नॉनवेज भी मददगार होता है क्योंकि इसमें प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है और फैट की मात्रा कम ही पाई जाती है। नॉनवेज में आप अंडा, फिश, चिकन या मटन का सेवन कर सकते हैं। नॉनवेज में बहुत से पोषक तत्व एक साथ मिल जाते हैं जो आपके शरीर को चुस्त दुरुस्त और डायबिटीज जैसी समस्याओं से दूर रखते हैं। जो लोग अभी तक डायबिटीज की समस्या से पीड़ित नहीं है वह भी इसका सेवन कर सकते हैं और डायबिटीज की समस्या को अपने करीब आने से रोक सकते हैं।

सीड्स भी जरूर खाएं
डायबिटीज की समस्या को कंट्रोल करने में सीट भी आपके लिए मदद कर सकते हैं इन सीट्स में आप कद्दू के बीज,अनार के बीज,सूरजमुखी के बीज, अलसी के बीज, कटहल के बीज और चिया सीड्स के बीज का सेवन कर सकते हैं। यह सीट्स ओमेगा 3, प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। जोकि डायबिटीज की समस्या में बेहद लाभकारी साबित होते हैं। अगर अभी तक आपने इनका सेवन करना शुरू नहीं किया है तो आज से ही करिए। आप इन बीजों को चाहे तो ऐसे ही खा सकते हैं या इनका उपयोग रायता में, हाइड्रेटेड ड्रिंक्स में या अन्य तरीके के किसी भी फूड में कर सकते हैं।

दूध को ना भूल जाए
दूध का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, इसलिए दूध का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद रहता है, बस जरूरी है कि आप इसमें कोई बाहरी शुगर ऐड ना करें। दूध में मौजूद कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम पेप्टाइड्स इंसुलिन सेन्सिटिविटी और ग्लुकोज़ टोलेरेन्स को सुधारने में मदद करता हैं। इसलिए दूध का सेवन करने से इंसुलिन नेचुरल रूप से अपना उत्पादन कर पता है और आपको बाहरी रूप से इंसुलिन लेने की जरूरत नहीं पड़ती। इसलिए अगर आप डायबिटीज की समस्या से गंभीर रूप से या माइनर रूप से भी पीड़ित है तो इन चीजों का सेवन करना बिल्कुल ना भूले यह आपको लाभ पहुंचाने का काम करेगी।






Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/diet/best-food-diet-for-diabetes-patients-to-keep-control-blood-sugar-in-hindi-1099052/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help