News Info

Go back
कहीं आप भी थायरॉइड का शिकार तो नहीं? समय रहते पहचान लीजिए इस बीमारी के शुरुआती लक्षण

12 June, 2024, 08:03 AM

कहीं आप भी थायरॉइड का शिकार तो नहीं? समय रहते पहचान लीजिए इस बीमारी के शुरुआती लक्षण

थायरॉइड के लक्षणों को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है वरना आपकी सेहत बुरी तरह से डैमेज हो सकती है। आइए थायरॉइड के मरीजों में दिखाई देने वाले कुछ शुरुआती लक्षणों के बारे में जानते हैं।
किसी भी बीमारी के लक्षणों को जल्द से जल्द पहचान लेने की वजह से सेहत पर पड़ने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। थायरॉइड के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। अगर आप भी थायरॉइड के लक्षणों के बारे में नहीं जानते हैं तो आपको ये आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में थायरॉइड की समस्या ज्यादा देखी जाती है।

हाथ-पैर कांपना- अगर आपके हाथ-पैर अक्सर कांपते हैं तो आपके थायरॉइड होने की संभावना बढ़ सकती है।

कमजोरी- थायरॉइड के शुरुआती लक्षणों में कमजोरी भी शामिल है। अगर आपको बहुत ज्यादा कमजोरी या फिर थकान महसूस होती है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।

घबराहट- अगर आपको घबराहट महसूस होती रहती है तो आपको किसी अच्छे से डॉक्टर से जरूर कंसल्ट कर लेना चाहिए क्योंकि घबराहट महसूस होना भी थायरॉइड का लक्षण हो सकता है।

मसल पेन- मसल पेन थायरॉइड के शुरुआती लक्षणों में शामिल है। मांसपेशियों में कमजोरी या फिर दर्द महसूस होना थायरॉइड की तरफ इशारा कर सकता है।

वेट बढ़ना या फिर घटना- अचानक से बिना किसी वजह के वजन का बढ़ना या फिर वजन का घटना थायरॉइड के मुख्य लक्षणों में शामिल है।

चिड़चिड़ापन- थायरॉइड के लक्षणों में मूड स्विंग्स भी शामिल हैं। अक्सर चिड़चिड़ापन महसूस होना भी आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है।

ज्यादा पसीना आना- जरूरत से ज्यादा पसीना आना भी खतरे की तरफ इशारा कर सकता है।

नींद की कमी- थायरॉइड के मरीजों को अक्सर रात में नींद न आने की समस्या से जूझना पड़ सकता है। अगर आप भी अनिद्रा की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आपके थायरॉइड होने की संभावना काफी हद तक बढ़ सकती है।

ठंडे हाथ-पैर- हाथ और पैर ठंडे रहना या फिर हाथ और पैर में दर्द महसूस होना थायरॉइड का संकेत हो सकता है।

धड़कनों पर गौर करें- अगर आपके दिल की धड़कन अचानक से बढ़ या फिर घट रही है तो भी आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

अगर आपको भी इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो आपको तुरंत किसी अच्छे से डॉक्टर से कंसल्ट कर लेना चाहिए।

 












Source:

https://www.indiatv.in/health/symptoms-of-thyroid-you-must-know-about-them-before-it-is-too-late-2024-06-12-1052163
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help