News Info
Go back
12 June, 2024, 08:02 AM
दुबले-पतले शरीर में जान फूंक देती है 30 रुपए किलो में मिलने वाली ये सब्जी, उबालकर खाने से बढ़ता है वजन
Potato For Weight Gain: अगर आप दुबलेपन से परेशान हैं तो डाइट में वजन बढ़ाने वाली कुछ चीजों को जरूर शामिल कर लें। इसके लिए आपको किसी कीमती प्रोटीन शेक की जरूरत नहीं है बल्कि आप घर में मिलने वाली इस सब्जी को खाकर आसानी से वजन बढ़ा सकते हैं।
आजकल लोग मोटापे से परेशान है, लेकिन कुछ लोग दुबलेपन से भी परेशान हैं। पतले लोग वजन बढ़ाने के लिए क्या क्या नहीं करते हैं। कोई प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सहारा लेता है तो कोई शेक, स्मूदी और हाई प्रोटीन डाइट लेना शुरू कर देता है। आज हम आपको वजन बढ़ाने के लिए एक बड़ी असरदार सब्जी के बारे में बता रहे हैं। ज्यादातर घरों में आसानी से मिलने वाली ये सब्जी है आलू। कई तरह की डिश बनाने में आलू का इस्तेमाल किया जाता है। घरों में आलू की सब्जी, पराठे, कचौड़ी, पकौड़े और न जाने क्या क्या बनाया जाता है। अगर आप आलू खाते हैं तो इससे पोटैशियम, कार्ब्स की अच्छी मात्रा शरीर को मिलती है। पतला-दुबला शरीर है तो रोज खाने में उबला आलू जरूर शामिल करें।
वजन बढ़ाने के लिए कैसे खाएं आलू?
आलू और दही- वजन बढ़ाने के लिए उबला आलू फायदेमंद माना जाता है। आप गर्मी में आलू के साथ दही भी खा सकते हैं। आप चाहें तो दोनों चीजों को मिलाकर भी खा सकते हैं। आलू और दही खाने से पेट की गर्मी शांत होगी और वजन भी तेजी से बढ़ने लगेगा। करीब 2 से 3 उबले हुए को मैश कर लें और फिर इसे दही में मिला लें। अब इसमें काला नमक, भुना जीरा पाउडर और बारीक कटा हरा धनिया डाल दें। सारी चीजों को मिला लें और नियमित रूप से खाएं।
आलू फ्राई- वजन बढ़ाने के लिए आप आलू को फ्राई करके भी खा सकते हैं। व्रत के दौरान जैसे घी में आलू को फ्राई करके खाते हैं आप वैसे ही खा सकते हैं। देसी घी के साथ आलू और भी ज्यादा असरदार हो जाता है। इस तरह आलू खाने से आपको भरपूर स्वाद मिलेगा और शरीर भी हेल्दी रहेगा। हां आपको आलू को डीप फ्राई करने से बचना है क्योंकि इससे आलू हैवी हो जाएगा।
आलू और दूध- कुछ लोग दही की बजाय आलू और दूध को मिलाकर खाते हैं। कई बार लोग व्रत में आलू की खीर भी बनाकर खाते हैं। आलू और दूध साथ खाने से वजन बढ़ने लगता है। आप इसे ट्राई कर सकते हैं। आलू और दूध का स्वाद आपको शकरकंद जैसा लगेगा। लोग शकरकंद को भी दूध में मिक्स करके खाते हैं। इसके लिए 1 गिलास गर्म दूध लें। इसमें 2-3 आलू को अच्छी तरह मैश करके दूध मिला लें। अगर स्वाद कम मीठा लग रहा है तो इसमें चीनी या गुड़ वाली शक्कर या फिर शहद मिला लें। इससे तेजी से वजन बढ़ने लगेगा।
Source:
https://www.indiatv.in/health/how-to-eat-potato-for-weight-gain-boiled-or-fried-2024-06-12-1052183




