News Info

Go back
सुबह खाली पेट अदरक खाने से क्या फायदा होता है? जानिए किन लोगों को नुकसान कर सकती है?

12 June, 2024, 08:00 AM

सुबह खाली पेट अदरक खाने से क्या फायदा होता है? जानिए किन लोगों को नुकसान कर सकती है?

खाली पेट अदरक, वजन घटाने में करती है मदद 

न्यूट्रीशियन, वेट लॉस कोच और कीटो डाइटिशियन डॉक्टर स्वाति सिंह के अनुसार सुबह खाली पेट अदरक का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं जो सूजन को कम करते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी अदरक मदद करती है। जिन लोगों को मितली आने की समस्या रहती है उनके लिए भी अदरक फायदेमंद है। ब्लड सर्कुलेशन में भी अदरक मदद करती है। अगर दिन की शुरुआत नेचुरल एनर्जी के साथ करनी है तो इसके लिए अदरक अच्छा विकल्प है।

अदरक खाने से इन लोगों को हो सकती है परेशानी

हालांकि कुछ लोगों को सुबह अदरक वाली चाय या अदरक का पानी या फिर नींबू पानी में अदरक डालकर पीने से नुकसान हो सकता है। इसे पीने से कुछ लोगों को एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। अगर आपको एसिडिटी की समस्या रहती है तो सुबह सबसे पहले अदरक का सेवन करने से बचें। बेहतर होगा कि आप 1-2 गिलास पानी पी लें उसके बाद अदरक वाली चाय पिएं। इससे परेशानी कम होगी।

सुबह अदरक खाने के फायदे

अगर आप नियमित रुप से खाली पेट अदरक खाते हैं तो इससे सूजन को कम करने, सूजन और गैस जैसी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं में आराम पहुंचाने, पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाने और वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट आपकी ओवरऑल हेस्थ में सुधार लाते हैं और कई पुरानी बीमारियों को खत्म करने में मदद कर सकते हैं। कई रिसर्च में पाया गया है कि अदरक एसिड रिफ्लक्स या हार्टबर्न को भी कम कर सकता है।

सुबह अदरक खाने के नुकसान

कुछ लोगों को अदरक खाने से नुकसान भी हो सकता है। अगर आप खाली पेट अदरक का सेवन करते हैं तो इससे पेट में जलन हो सकती है। इससे गैस या दस्त जैसी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती हैं। पित्त की पथरी होने पर ब्लड थिनर की दवाएं खाने वालों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही अदरक का सेवन करना चाहिए।

 

Source:

https://www.indiatv.in/health/empty-stomach-ginger-tea-and-water-benefits-and-who-should-avoid-2024-06-12-1052208
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help