News Info

Go back
गर्मियों में आप भी शौक से पीते हैं नींबू पानी, तो आज जान लीजिए इससे होने वाले गंभीर नुकसान!

12 June, 2024, 07:29 AM

गर्मियों में आप भी शौक से पीते हैं नींबू पानी, तो आज जान लीजिए इससे होने वाले गंभीर नुकसान!

गर्मियों में कई लोग शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नींबू पानी पीना पसंद करते हैं। बेशक यह बॉडी डिटॉक्स और वेट लॉस के लिहाज से भी काफी बढ़िया है लेकिन क्या आपको इसके सेवन से होने वाले नुकसान का अंदाजा है? अगर नहीं तो यहां हम आपको इसके ऐसे साइड इफेक्ट्स (Lemon Water Side Effects) से रूबरू करने जा रहे हैं जो आपकी भी आंखें खोल कर रख देंगे।
गर्मियों के मौसम में कई लोग नींबू पानी को सबसे बढ़िया ड्रिंक मानते हैं।
तपती गर्मी में नींबू पानी के सेवन से शरीर को ताजगी मिलती है।
नींबू पानी पीने से होने वाले नुकसान को लेकर ज्यादातर लोग बेखबर हैं।
गर्मी के दिनों में नींबू पानी इकलौती ऐसी ड्रिंक है, जो झटपट बनकर तैयार हो जाती है। बॉडी को हाइड्रेट रखना हो, गैस या एसिडिटी की समस्या हो या फिर तेजी से वजन घटाना हो, नींबू पानी को सभी मामलों में रामबाण माना जाता है, लेकिन क्या आपने मन में कभी ख्याल आया है कि इन बातों में कितनी सच्चाई है? बता दें, यह फायदे की जगह आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानें, किन परिस्थितियों में इसका सेवन हानिकारक साबित हो सकता है।

पानी की कमी
आपको जानकर हैरानी होगी कि ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है। दरअसल, इसके ज्यादा सेवन से आपको बार-बार पेशाब आता है, जिसके चलते शरीर से काफी मात्रा में पानी बाहर निकल जाता है। बता दें, यूरिन के रास्ते ही इलेक्ट्रोलाइट्स और सोडियम जैसे तत्व भी शरीर से बाहर निकल जाते हैं, जो कि कई बार डिहाइड्रेशन का भी कारण बन जाता है।

दांतों में सड़न
नींबू के ज्यादा सेवन से आपकी ओरल हेल्थ की बैंड बज सकती है। जी हां, यह दांतों में सड़न की वजह बन सकता है। बता दें, कि यह एसिडिक नेचर का होने के कारण दांतों में सेंसिटिविटी पैदा कर सकता है। इसलिए शरीर को तरोताजा रखने के साथ-साथ आपको दांतों-मसूड़ों की सेहत के बारे में भी जरूर सोचना चाहिए।

पथरी की समस्या
सिट्रस एसिड के अलावा नींबू में ऑक्सलेट भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में, ज्यादा नींबू पानी पीने से यह शरीर में क्रिस्टल के रूप में जमा होना शुरू हो जाता है, जिससे किडनी स्टोन का रिस्क काफी बढ़ जाता है और आपके लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है।

कमजोर हड्डियां
नींबू पानी का ज्यादा सेवन आपकी हड्डियों को भी कमजोर बनाता है। बता दें, इसे पीने के कारण हड्डियों में जमा कैल्शियम का तेजी से क्षरण होने लगता है और यह यूरिन के रास्ते शरीर से बाहर निकल जाता है। ऐसे में, अगर आप खोखली हड्डियां नहीं चाहते हैं, तो नींबू पानी का जरूरत से ज्यादा सेवन कभी भी न करें।नींबू के ज्यादा सेवन से आपकी ओरल हेल्थ की बैंड बज सकती है। जी हां, यह दांतों में सड़न की वजह बन सकता है। बता दें, कि यह एसिडिक नेचर का होने के कारण दांतों में सेंसिटिविटी पैदा कर सकता है। इसलिए शरीर को तरोताजा रखने के साथ-साथ आपको दांतों-मसूड़ों की सेहत के बारे में भी जरूर सोचना चाहिए।

पथरी की समस्या
सिट्रस एसिड के अलावा नींबू में ऑक्सलेट भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में, ज्यादा नींबू पानी पीने से यह शरीर में क्रिस्टल के रूप में जमा होना शुरू हो जाता है, जिससे किडनी स्टोन का रिस्क काफी बढ़ जाता है और आपके लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है।

कमजोर हड्डियां
नींबू पानी का ज्यादा सेवन आपकी हड्डियों को भी कमजोर बनाता है। बता दें, इसे पीने के कारण हड्डियों में जमा कैल्शियम का तेजी से क्षरण होने लगता है और यह यूरिन के रास्ते शरीर से बाहर निकल जाता है। ऐसे में, अगर आप खोखली हड्डियां नहीं चाहते हैं, तो नींबू पानी का जरूरत से ज्यादा सेवन कभी भी न करें।






Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-side-effects-of-drinking-lemon-water-every-day-in-summer-nimbu-pani-ke-nuksan-23737020.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help