News Info

Go back
उबला चना या रात भर पानी में भीगा हुआ चना कौन सा है ज्यादा फायदेमंद, कहीं आप तो नहीं शुरू से ही कर रहे ये गलती

10 June, 2024, 11:13 AM

उबला चना या रात भर पानी में भीगा हुआ चना कौन सा है ज्यादा फायदेमंद, कहीं आप तो नहीं शुरू से ही कर रहे ये गलती

Health benefits of kala chana: बचपन में हमारी मम्मी या हमें भीगे हुए चने जरूर खिलाया करती थी केवल यह कहकर कि यह आप तुम्हारी सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं, लेकिन क्या सच में आपने इसके बारे में कभी सोचा है? कई लोगों को भीगे हुए चने पसंद नहीं होते उन्हें रोस्टेड चने पसंद होते हैं। तो कई लोगों को चने भिगोने के बाद फ्राई करके खाना पसंद है। लेकिन क्या अलग-अलग तरीकों से चने का सेवन करने से क्या उनकी पौष्टिकता खत्म हो जाती है? या फिर चने जितने पौष्टिक हैं उतना पौष्टिक बने रहते हैं? तो चलिए आज इस आर्टिकल के माध्यम से समझने की कोशिश करते हैं कि चने किस तरीके से खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है या फिर यह सभी रूपों में पौष्टिक होता है।

पोषक तत्वों से भरपूर है चने
चनों को दलों का सरताज कहा जाता है, क्योंकि यह बहुत से पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चनों में प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स और फैटी एसिड एसिड होता है। इसका रोजाना सेवन करना मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती देता है। इसमें पाए जाने वाले अन्य तत्व नर्वस सिस्टम को सुचारू रूप से काम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही इसमें वसा और शुगर की मात्रा ना के बराबर होती है जिस वजह से यह आपके स्वास्थ्य को कई तारीख को से लाभ पहुंचता है।

भुने हुए चने के फायदे
भुने हुआ चना खाने के बेहद ही खास लाभ होते हैं। यह स्वाद में अच्छे होते हैं जिनका सेवन आप नाश्ते के रूप में भी कर सकते हैं। इसका सेवन करने से पेट भरा भरा महसूस होता है जिस वजह से आपको जल्दी भूख नहीं लगती और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। वही जो लोग डायबिटीज की परेशानी से जूझ रहे हैं उनके लिए भी यह फायदेमंद साबित होता है साथ ही साथ आपके दिल को भी दुरुस्त रखता है दुरुस्त रखता है। वहीं इसके अलावा विशेषज्ञ कहते हैं कि इसमें भुने हुए चनों में ब्यूटिरेट नामक फैटी एसिड नामक गुण पाया जाता जाता है।जो की कोशिकाओं की संख्या को बढ़ाने से रोकता है। साथ ही में एपोप्टोसिस को प्रेरित करता है जिससे कैंसर का खतरा भी काम होता है। लेकिन इसके फायदे यही तक सीमित नहीं है भुने हुए चरणों में उचित मात्रा में फाइबर भी होता है जो कि आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में भी मदद करता है। रोजाना भुने हुए चने का सेवन करना आपके पाचन क्रिया को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है जिससे आप कई अन्य बीमारियों से बच्चे रहते हैं।

रातभर पानी में भीगा चना
भीगे हुए चने पोषक तत्व का भंडार होते हैं खासकर जब यह अंकुरित हो तब तो यह आपकी सेहत के लिए किसी सुपरफूड से भी ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं। यह भी आपको भुने हुए चने की तरह ही मजबूती प्रदान करते हैं डायबिटीज दिल की बीमारियों और कैंसर जैसे खतरों से दूर रखते हैं। वही आपको एक सेहतमंद लाइफ देने में भी मददगार साबित होते हैं। लेकिन अगर आपको डाइसेज की समस्या है तो आप इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करें वरना आपको परेशानी हो सकती है।

पानी में उबला चना
उबले हुए चने भी आपको वही फायदे पहुंचते हैं जो भीगे हुए और ड्राई रोस्टेड चैन पहुंचते हैं। लेकिन शर्त है कि आप इन उबले हुए चने में वसा में अन्य मसाले ऐड ना करें। यह चीज ऐड करते ही उनके पोषक तत्वों की मात्रा घट जाती है और आपको यह उसे तरीके से फायदा नहीं पहुंचते जो केवल उबले हुए खाने से होते हैं। इसलिए आपका जैसा भी मन करे आप वैसे चने खाएं क्योंकि यह आपकी सेहत के लिए किसी जादू से कम साबित नहीं होंगे।






Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/diet/boiled-chana-vs-soaked-chana-which-is-more-healthy-for-you-in-hindi-1098322/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help