News Info

Go back
बाजारों में बढ़ रहा नकली तेल का कारोबार, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इसका इस्तेमाल, जानें पहचानने के तरीके

10 June, 2024, 11:10 AM

बाजारों में बढ़ रहा नकली तेल का कारोबार, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इसका इस्तेमाल, जानें पहचानने के तरीके

आजकल बाजारों में नकली तेल की आवक खूब हो रही है और धड़ल्ले से लोग इसे खरीद भी रहे है, क्योंकि इसका दाम कम होता है. लेकिन आप असली और नकली तेल में कैसे अंतर पहचान सकते हैं चलिए आज हम आपको बताते हैं.
Kitchen tips: खाना बनाने के लिए तेल सबसे इंर्पोटेंट इनग्रेडिएंट्स है, कोई भी सब्जी, पराठा या किसी भी तरह की डिश बिना तेल (cooking oil) के नहीं बनती है. लेकिन इन दिनों मार्केट में नकली तेल की आवक खूब हो रही है और दाम कम होने के चलते लोग इस नकली तेल का इस्तेमाल भी कर रहे हैं.

यह नकली तेल आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है और इससे हार्ट और ब्रेन डैमेज भी हो सकता है, तो आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप असली और नकली तेल की पहचान (how to check purity of cooking oil) कर सकते हैं. 

इस तरह करें असली और नकली तेल की पहचान 
1. अगर आप कुकिंग में ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करते हैं और इसमें मिलावट की जांच करना चाहते हैं, तो एक गिलास में तेल डालें उसे अपने हाथ से ढक लें और दूसरे हाथ से बाहर से गिलास को रगड़े. जब वह हल्का सा गर्म हो जाए तो अपना हाथ गिलास के ऊपर से हटा लें और इसे सूंघकर देखें, अगर इसमें से गंध आ रही है तो मतलब यह नकली ऑलिव ऑयल है. 

- कुकिंग में अगर आप सरसों के तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो इसकी शुद्धता जांचने के लिए एक कढ़ाई में सरसों का तेल डालें और उसमें से जब तक तेज धुआं नहीं निकलता इसे गर्म करें. अगर धुआं निकलने के बाद भी इसमें से गंध आ रही है और ये काला पड़ रहा है, तो इसका मतलब कि यह नकली सरसों का तेल है.

- रंग देखकर भी आप असली और नकली तेल की पहचान कर सकते हैं. मूंगफली का तेल थोड़ा गाढ़ा होता है और डार्क ब्राउन कलर का होता है. वहीं, सनफ्लावर तेल लाइट होता है और यह हल्के रंग का होता है, इसलिए हमेशा रंग को देखकर ही तेल खरीदें. 

- तेल की शुद्धता जांचने के लिए आप एक साफ कंटेनर में थोड़ी सी मात्रा में तेल लें और इसे फ्रीजर में फ्रीज कर दें, अगर तेल शुद्ध होगा तो यह जम जाएगा और अगर तेल मिलावटी होगा तो यह तरल की तरह तैरता रहेगा. 

- मिलावटी तेल की जांच करने के लिए आप थोड़े से तेल को अपनी उंगली पर लें और इसे रगड़ कर देखें, अगर इसमें से चिकनाहट चली जाए और यह खुरदुरा लगने लगे तो समझ जाए कि यह तेल खराब हो गया है.






Source:

https://www.abplive.com/lifestyle/health/kitchen-tips-how-to-check-the-purity-of-cooking-oil-2711429
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help