News Info

Go back
Soaked Foods: रातभर भिगोकर खाने से शरीर को दोगुना फायदा देती हैं ये 5 चीजें, पाचन भी रहता है चकाचक

10 June, 2024, 10:49 AM

Soaked Foods: रातभर भिगोकर खाने से शरीर को दोगुना फायदा देती हैं ये 5 चीजें, पाचन भी रहता है चकाचक

क्या आप जानते हैं कि कुछ फूड्स ऐसे हैं जिन्हें भिगोकर खाने से सेहत को मिलने वाले फायदे दोगुने हो जाते हैं? जी हां अगर आपको भी पाचन से जुड़ी समस्याएं अक्सर परेशान करती हैं तो कुछ चीजें भिगोकर खाना ही बेहतर है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही 5 फूड्स बताएंगे जो शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ कई पोषक तत्वों की कमी को भी पूरा करते हैं।
सुबह खाली पेट कुछ खास चीजों का सेवन सेहत को काफी फायदे पहुंचा सकता है।
पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के लिहाज से कुछ चीजों को रातभर भिगोकर खाना ही बेहतर माना जाता है।
इम्युनिटी को बूस्ट करने के लिए भी रातभर भिगी हुई चीजें खाने से काफी फायदा मिलता है।
सुबह उठकर आप सबसे पहले क्या खाते हैं, सेहत पर इस बात का सीधा असर देखने को मिलता है। एक ओर चाय या कॉफी से दिन की शुरुआत करने पर डाइजेशन की बैंड बज जाती है, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनके सेवन से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं, लेकिन अगर इन्हें रातभर भिगोकर खाया जाए, तो इन फायदों की संख्या अनगिनत हो जाती है। आइए जानें।

भीगे हुए बादाम
बादाम का सेवन वैसे तो हर मौसम में फायदेमंद है, लेकिन गर्मियों में इन्हें भिगोकर खाना ही ज्यादा सही रहता है। इससे इनकी गर्म तासीर से पाचन को नुकसान नहीं पहुंचता है और बैड कोलेस्ट्रॉल या हाई ब्लड प्रेशर जैसी दिक्कतें भी दूर हो जाती हैं।

भीगे चने
चने का सेवन सेहत के लिए कितना अच्छा होता है, यह बात सभी जानते हैं। बता दें, कि इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कि शरीर की कमजोरी को दूर करने का काम करता है। ऐसे में अगर आप इन्हें रातभर के लिए भिगोकर खाते हैं, तो यह पाचन के लिहाज से काफी बढ़िया रहता है।

भीगी हुई किशमिश
किशमिश में ढेरों एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को काफी लाभ पहुंचाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर इसका सेवन भिगोकर किया जाए, तो इससे मिलने वाले फायदे दोगुने हो जाते हैं? जी हां, भीगी हुई किशमिश न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि त्वचा और हेल्दी बालों के लिए भी काफी जरूरी होती है। एनीमिया यानी खून की कमी होने पर भी इससे दोगुना फायदा मिलता है।

भीगे हुए ओट्स
रातभर भीगे हुए ओट्स भी सेहत को कई फायदे पहुंचाते हैं। बता दें, कि ऐसा करने से इसमें मौजूद स्टार्च और एसिड की मात्रा कम हो जाती है, जो कि पाचन के लिहाज से काफी बढ़िया रहता है। ऐसे में आप चाहें, तो इन्हें बिना पकाए भी खा सकते हैं।

भीगे हुए मूंग
अंकुरित मूंग यानी रात भर भीगे हुए मूंग भी पाचन को ढेरों फायदे पहुंचाते हैं। अगर आपको भी कब्ज या बदहजमी की परेशानी रहती है, तो आप इन्हें भिगोकर सेवन कर सकते हैं। वेट लॉस की नजर से भी देखें तो ये काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।





Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-5-foods-to-soak-overnight-before-eating-for-better-nutrition-soaked-foods-overnight-benefits-in-hindi-23735430.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help