News Info

Go back
चिया सीड्स के सेवन से हड्डियां होती हैं मजबूत, शरीर को मिलते हैं ये अनगिनत फायदे; जानें कैसे करें सेवन?

9 June, 2024, 10:23 AM

चिया सीड्स के सेवन से हड्डियां होती हैं मजबूत, शरीर को मिलते हैं ये अनगिनत फायदे; जानें कैसे करें सेवन?

चिया सीड का सेवन करने से आप कई बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। इसका रोजाना सेवन करने से आपका वजन तेजी से कम होता है। चलिए आपको बताते हैं यह पावरहाउस बीज आपके लिए कितना फायदेमंद है।

ऐसे कई सीड्स हैं जिनका सेवन आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इन्हीं में से एक सीड्स है चिया सीड्स। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीज, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फास्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है। जो आपकी सेहत के लिए बेहद लाभप्रद हैं। चिया सीड का सुबह-सुबह खाली पेट सेवन करने से आप कई बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। इसका रोजाना सेवन करने से आपका वजन तेजी से कम होता है। साथ ही ये स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। चलिए आपको बताते हैं यह पावरहाउस बीज आपके लिए कितना फायदेमंद है।

चिया सीड्स के फायदे
ब्लड शुगर करे कंट्रोल: अगर आप डाइबिटीज़ से ग्रसित हैं तो चिया सीड्स का सेवन ज़रूर करें। इसके सेवन से ब्लड शुगर का लेवल कम होता है। चिया सीड्स में मौजूद फाइबर ब्लड में मौजूद शुगर को घटाता है।

वजन होगा कम: अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है तो आप चिया सीड्स को अपनी डाइट में शामिल करें। चिया सीड्स में मौजूद फाइबर आपके वजन को तेजी से कम करता है।

हड्डियां होती हैं मजबूत: इसके सेवन से आपकी हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही हड्डियों से संबंधित कई बीमारियां भी इससे दूर हो सकती है।चिया सीड में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है, जिससे हड्डियों तो मजबूत बनाने में मदद मिलती है

स्किन को बनाएं जवान:चिया शीड्स में भरपूप मात्रा में ऐसे तत्व पाए जाते है जो आपकी बाहरी स्किन को बैक्टीरिया से बचाता है। इसके साथ ही यह एक अच्छा मॉश्चराइजर और इरिटेट स्किन को ठीक करता है

ऐसे करें चिया सीड्स का सेवन How to consume chia seeds
चिया में आयरन, फाइबर, पोटेशियम, विटामिन सी जैसे कई गुण पाये जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसलिए, अगर आप चाहते हैं कि उम्र बढ़ने पर आपकी हड्डियां कमजोर ना हों तो दूध में भिगोकर चिया के बीज खाना शुरू कर दें। चिया के बीज को पानी में भिगोकर उसका पानी पीने से भी आपको काफी फायदा होगा। 






Source:

https://www.indiatv.in/health/consuming-chia-seeds-strengthens-bones-and-provides-numerous-benefits-to-the-body-know-how-to-consume-them-2024-06-08-1051352
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help