News Info

Go back
चेहरे पर जमी चर्बी से पाना है छुटकारा, तो आज से ही शुरू कर दें ये 4 Exercise

9 June, 2024, 10:11 AM

चेहरे पर जमी चर्बी से पाना है छुटकारा, तो आज से ही शुरू कर दें ये 4 Exercise

फैट यानी चर्बी सिर्फ पेट कमर या हाथों-पैरों पर ही नहीं बल्कि चेहरे पर भी जमा हो जाती है। इससे न सिर्फ पर्सनैलिटी खराब होती है बल्कि डबल चिन की ये समस्या आगे चलकर सेहत के लिए भी अच्छी साबित नहीं होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको चेहरे और गर्दन के आसपास जमा चर्बी को घटाने के लिए 4 एक्सरसाइज (Facial Exercises) बताने जा रहे हैं।
चेहरे पर जमा फैट महिलाओं और पुरुषों, दोनों के लिए ही सिरदर्द बन जाता है।
वजन घटाने की तुलना में इसे कम करना इतना आसान नहीं होता है।
गाल, जबड़े और ठोड़ी पर जमा फैट को घटाने के लिए कुछ एक्सरसाइज बेहद असरदार होती हैं।
एक बार चेहरे पर चर्बी जमा होने लगे, तो इसे घटाने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। जी हां, पेट या कमर के फैट को कम करना तो फिर भी आसान है, लेकिन Facial fat से छुटकारा पाना आसान काम नहीं है। अगर आप भी इसे घटाने के लिए तमाम कोशिशें करके थक चुके हैं, तो यहां बताई गई ये 4 एक्सरसाइज ट्राई करके देख सकते हैं। यकीन मानिए, इन्हें रोजाना 2-3 हफ्ते, 10-15 मिनट करने से ही आपको इस फैट में कमी नजर आने लगेगी।

अल्फाबेट एक्सरसाइज (Alphabet exercise)
अगर आपको डबल चिन की परेशानी है, तो ऐसे में अल्फाबेट एक्सरसाइज काफी मददगार साबित हो सकती है। इसमें आपको तेज आवाज में ओ और ई का उच्चारण करना होता है, बता दें कि ऐसा करने से मांसपेशियों में खिंचाव पैदा होता है और डबल चिन (Double Chin) की परेशानी से जल्द छुटकारा मिल सकता है।

बैलून पोज (Balloon Pose)
इस एक्सरसाइज में आपको गहरी सांस लेते हुए गालों में हवा भर लेनी है और कम से कम 10 सेकंड के लिए इसे ऐसे ही रोक कर रखना है। यही क्रम आपको पहले दोनों गालों पर और फिर बाएं और उसके बाद दाईं तरफ दोहराना है। हर 10 सेकंड बाद आप गालों को 5 सेकंड का आराम दे सकते हैं और इस एक्सरसाइज को एक समय पर 4-5 बार दोहरा सकते हैं। इससे कुछ ही दिनों में गाल और चिन पर जमा फैट घटने लगेगा।

सीलिंग किस (Ceiling Exercise)
इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको सबसे पहले सीधा खड़ा होना है और कमरे की छत को देखने के लिए गर्दन को उठाना है। इससे मांसपेशियों में खिंचाव पैदा होता है और डबल चिन की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है। इस एक्सरसाइज में भी आपको थोड़ी देर के लिए चेहरा उठाकर रखना है और फिर 5-10 सेकंड का गैप लेकर इसी को 4-5 बार दोहराना है।

फिश फेस (Fish Face Exercise)
गोल-मटोल और फूले हुए गालों को कम करने के लिए फिश फेस एक्सरसाइज भी काफी लाभदायक है। इसमें आपको मुंह बंद करके गालों को अंदर की ओर खींचना है। इससे मछली जैसा शेप बनेगा और फिर इसी पोजीशन में आपको मुस्कुराने की कोशिश करनी है। 10 से 15 सेकंड इसी मुद्रा में रहने के बाद आपको कुछ सेकंड का आराम लेकर दोबारा इसे दोहराना है। बता दें, रोजाना 5 मिनट इन एक्सरसाइज को करने से फेस फैट तेजी से घटने लगता है।




Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-ways-to-get-rid-of-face-fat-how-to-reduce-face-fat-naturally-chehre-ko-patla-kaise-kare-23734785.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help