News Info

Go back
क्या जानलेवा होते हैं सभी Brain Tumor, जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

9 June, 2024, 10:06 AM

क्या जानलेवा होते हैं सभी Brain Tumor, जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

Brain Tumor एक गंभीर बीमारी है जो कई बार जानलेवा साबित हो सकती है। लोग अक्सर इसे घातक मानते हैं लेकिन सच्चाई इससे अलग है। ऐसे में इस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने मकसद से हर साल 8 जून को World Brain Tumor मनाया जाता है। इस मौके पर डॉक्टर बता है इस बीमारी और इसके घातक परिणामों के बारे में जरूरी बातें।
ब्रेन ट्यूमर एक गंभीर बीमारी है, जो कई बार जानलेवा साबित होती है।
हालांकि, आज भी लोगों में इसे लेकर जागरूकता की कमी है।
ऐसे में इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए World Brain Tumor Day मनाया जाता है।
आज का दिन विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यह दिन हर साल 8 जून को ब्रेन ट्यूमर के लक्षण, निदान और उपचार के बारे में जागरूकता बढ़ाने के मकसद से मनाया जाता है। हालांकि, आज भी लोगों के मन में ब्रेन ट्यूमर को लेकर काफी भ्रांतियां हैं। कई लोग सोचते हैं कि ब्रेन ट्यूमर का इलाज संभव नहीं है, जबकि ऐसा नहीं है। World Brain Tumor Day के मौके पर फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जरी के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. यावर शोएब अली इस बीमारी से जुड़ी जरूरी बातें बता रहे हैं।
डॉक्टर बताते हैं कि ब्रेन ट्यूमर विभिन्न रूपों में आते हैं। उनमें से कुछ घातक नहीं होते और सर्जरी द्वारा पूरी तरह से हटाए जा सकते हैं। इसके बाद मरीज सामान्य जीवन जी सकता है। वहीं, दूसरे तरीके के ट्यूमर को नियंत्रण के लिए सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी की आवश्यकता होती है। कुछ मामलों में, सिर्फ करीबी निरीक्षण की आवश्यकता होती है और कुछ नहीं।

ब्रेन ट्यूमर के लक्षण
इसके लक्षणों के बारे में बात करते हुए डॉक्टर ने कहा कि आमतौर पर सिरदर्द, विजन संबंधी समस्याएं, शरीर या चेहरे के एक तरफ की कमजोरी, दौरे या बेहोशी ब्रेन ट्यूमर के प्रमुख लक्षण हैं। अगर सिरदर्द नया है या गंभीरता या अवधि में बढ़ रहा है, अगर यह शरीर या चेहरे के एक तरफ की कमजोरी या दौरे से जुड़ा है, तो यह ब्रेन ट्यूमर हो सकता है। ब्रेन ट्यूमर में, शीघ्र निदान और उपचार शुरू करना अच्छे और खराब परिणाम के बीच का अंतर हो सकता है।

ब्रेन ट्यूमर का निदान
ब्रेन ट्यूमर का निदान करने का सबसे अच्छा तरीका ब्रेन का एमआरआई स्कैन है, जो ट्यूमर के सटीक स्थान और आकार के बारे में जानकारी दे सकता है और सर्जिकल प्लान में मदद कर सकता है। वर्तमान में, ब्रेन ट्यूमर का उपचार बहुत उन्नत है और सर्जिकल तकनीक में सुधार की वजह से सर्जिकल रिजल्ट में बड़े सुधार हुए हैं। इमेज गाइडेड सर्जरी के साथ, सर्जन ट्यूमर का सटीक स्थान जान सकता है और आसपास के हिस्सों को नुकसान पहुंचाए बिना कम आक्रामक तरीके से वहां पहुंच सकता है।

ब्रेन ट्यूमर का इलाज
कुछ ट्यूमर का इलाज गामा नाइफ और साइबर नाइफ जैसी रेडियोसर्जरी से भी किया जा सकता है, जिसके परिणामस्वरूप स्कल को खोलने और ट्यूमर को हटाने की जरूरत के बिना ट्यूमर नियंत्रण होता है। इस तरह की रेडियोसर्जरी का उपयोग सर्जरी के बाद बचे हुए ट्यूमर को कंट्रोल करने के लिए भी किया जा सकता है, जिसे सर्जन निकालना असुरक्षित मानता है। इसके अतिरिक्त, कीमोथैरेपी में प्रगति के परिणामस्वरूप उपचार के बेहतर परिणाम भी मिले हैं।



Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-world-brain-tumor-day-2024-is-all-brain-tumors-are-fatal-know-what-expert-says-23734851.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help