News Info

Go back
फिटनेस का सबसे बड़ा मंत्र है 'SSFE', डिकोड कर लेंगे तो आधी से ज्यादा बीमारियां रहेंगी दूर

7 June, 2024, 09:04 AM

फिटनेस का सबसे बड़ा मंत्र है 'SSFE', डिकोड कर लेंगे तो आधी से ज्यादा बीमारियां रहेंगी दूर

अब वक्त आ गया है, सबसे पहले अपनी डाइट को सुधारने की ओर कदम बढ़ाया जाए। WHO से लेकर तमाम डॉक्टर्स ज्यादातर बीमारियों का बड़ा कारण हमारी खराब लाइफस्टाइल को बता रहे हैं। खराब लाइफस्टाइल में सिर्फ हमारा खाना ही शामिल नहीं है, इसमें नींद, फिजिकल एक्टिविटी और हमारा स्ट्रेस लेवल भी शामिल है। ये चार चीजें मिलकर शरीर में ज्यादातर बीमारियां पैदा करती हैं। अगर आपको बीमारियों से दूर रहना है तो फिटनेस का सबसे बड़ा मंत्र 'SSFE' को डिकोड करने की जरूत है। इससे आप बीमारियों से दूर रहेंगे और शरीर स्वस्थ रहेगा। जानिए क्या है ये 'SSFE'?

फिटनेस का सबसे बड़ा मंत्र
S फॉर Sleep (नींद)- हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो नींद आपकी फिटनेस में अहम रोल प्ले करती है। अगर आपको बीमारियों से दूर रहना है तो अपने स्लीप पैटर्न में सुधार लाएं। समय से सोने और जागने की आदत बनाएं। रात में कम से कम 7-8 घंटे की गहरी और भरपूर नींद लें। अच्छी नींद लेने से आधी से ज्यादा बीमारियां आपसे दूर रहेंगी।

S फॉर Stress Free (तनाव मुक्त)- आजकल ज्यादातर बीमारियों की वजह बढ़ता तनाव है। जब आप स्ट्रेस में होते हैं तो शरीर में हार्मोंस का बैलेंस बिगड़ जाता है। ऐसी स्थिति में शरीर में कई तरह के परिवर्तन आते है जो बीमारियों का कारण बनते हैं। हेयर फॉल से लेकर आंखों के नीचे काले घेरे और नींद की कमी बढ़ते तनाव के कारण होती है। इसलिए लाइफ को स्ट्रेस फ्री बनाने की कोशिश करें। योग से तनाव को दूर किया जा सकता है।

F फॉर Food (भोजन)- WHO ने खराब डाइट को लेकर लोगों को अलर्ट किया है। 200 से ज्यादा बीमारियां अनहेल्दी खाने और पानी के कारण होती हैं। जिसमें डायबिटीज से लेकर कैंसर तक कई खतरनाक बीमारियां शामिल हैं। इसलिए डाइट में सबसे पहले बदलाव करें। ज्यादा कार्ब्स लेने से बचें। जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, पैक्ड फूड न खाएं। घर का बना ताजा खाना खाएं और फल सब्जियों का सेवन ज्यादा करें।

E फॉर Exercise (व्यायाम)- व्यायाम फिटनेस की सबसे बड़ी कुंजी है। चाहे जो हो जाए रोजाना 40 मिनट से 1 घंटे का समय अपनी फिटनेस के लिए जरूर निकालें। इसके लिए कई बार मन एक्सक्यूज देता है, लेकिन इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की जरूरत है। वॉक, एक्सरसाइज या योग कुछ भी करें। इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। फिजिकली एक्टिव रहना सबसे ज्यादा जरूरी है।

 





Source:

https://www.indiatv.in/health/food-exercise-sleep-stress-free-life-big-fitness-mantra-keeps-you-away-from-many-diseases-2024-06-07-1050989
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help