News Info

Go back
फाइबर से भरपूर है ये 5 फूड्स, गर्मी के मौसम में जरूर करें सेवन, मिलेंगे गजब के फायदे

4 June, 2024, 07:43 AM

फाइबर से भरपूर है ये 5 फूड्स, गर्मी के मौसम में जरूर करें सेवन, मिलेंगे गजब के फायदे

रायबरेली जिले सीएचसी शिवगढ़ के मेडिकल ऑफिसर डॉ सौरभ पटेल (एमबीबीएस) बताते हैं की गर्मी के मौसम में हमें पोषक तत्व से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए. साथ ही यह ध्यान देना चाहिए की हमें उन फूड्स का सेवन करना चाहिए जो फाइबर से भरपूर हो.

गर्मी के मौसम में हमे पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करना चाहिए जिससे हमारा शरीर स्वस्थ बना रहे. साथ ही हमें यह भी ध्यान देना चाहिए की हमें उन्ही चीजों का सेवन करें जिनमे भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है. ऐसे में गर्मी के मौसम में केला हमारे शरीर को फिट बनाए रखने के लिए बेहद फायदेमंद होता है. क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाए रखने में कारगर होता है इसीलिए गर्मी के मौसम में हमें रोजाना केले का सेवन करना चाहिए.

गर्मी के मौसम में नारियल पानी पीने के साथ ही इसके अंदर की मलाई का भी सेवन करना चाहिए क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है जो गर्मी के मौसम में हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में कारगर होती है. साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में कारगर होता है.

गर्मी के मौसम में हमे मिलेट्स अनाज का सेवन करना चाहिए क्योंकि गर्मी में यह हमारे शरीर को फिट रखने में कारगर होते हैं. साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व प्रोटीन,विटामिन,फाइबर पाया जाता है जो हमारे पाचन तंत्र को फिट बनाए रखने में कारगर होता है.

गर्मी में मौसम में सब्जी से ज्यादा लोग दाल का सेवन करना पसंद करते हैं परंतु दालों में हमे मसूर, मूंग, राजमा,चना की दाल का ही सेवन करना चाहिए क्योंकि गर्मी के मौसम में ये दालें हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में कारगर होती हैं साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन विटामिन,मिनरल्स,एवं फाइबर पाया जाता है

गर्मी के मौसम में नट्स अखरोट,बादाम,पिस्ता मूंगफली का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है. क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन विटामिन,मिनरल्स,फाइबर पाया जाता है. जो हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में कारगर होता है. साथ ही सुबह के नाश्ते में इन चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए. जिससे हमारा पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है साथ ही पूरा दिन हम तरोताजा महसूस करेंगे.





Source:

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-consume-these-five-fiber-rich-foods-in-summer-season-you-will-get-amazing-health-benefits-8382405.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help