News Info

Go back
ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाते हैं ये 5 फूड्स, डायबिटीज में खाने की कर दी गलती तो बढ़ जाएगी आपकी मुसीबत

4 June, 2024, 07:40 AM

ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाते हैं ये 5 फूड्स, डायबिटीज में खाने की कर दी गलती तो बढ़ जाएगी आपकी मुसीबत

Foods that instantly spike blood sugar: डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का सबसे अधिक ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि शुगर लेवल के बढ़ने का खतरा रहता है. आप दिन भर जो भी खाते हैं और जितनी मात्रा में खाते हैं, उससे ब्लड ग्लूकोज लेवल काफी हद तक प्रभावित होता है. जब आप कार्बोहाइड्रेट से भरपूर फूड्स खाते हैं तो वह शरीर में जाकर शुगर में कंवर्ट हो जाता है. वहीं, फाइबर, प्रोटीन, फैट्स भी शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के लिए जिम्मेदार होते हैं. ऐसे में डायबिटीज होने पर कुछ फूड्स और ड्रिंक्स के सेवन से बचना चाहिए वरना शुगर लेवल तेजी से हाई हो सकता है.

ये फूड्स खाएंगे तो तेजी से बढ़ेगा शुगर लेवल

शुगर वाले पेय पदार्थ- टीओआई में छपी एक खबर के अनुसार, शुगरी ड्रिंक्स, स्क्वैश आदि में एडेड शुगर जैसे सुक्रोज और हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप होते हैं. इनका स्वाद भले आपको अच्छा लगता हो, लेकिन ये डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकते हैं. अधिक सेवन से तेजी से शुगर लेवल शरीर में बढ़ता है.

आम- आम का मौसम है और अधिकतर लोगों को आम खाना पसंद होता है, लेकिन इसमें अत्यधिक मात्रा में फ्रुक्टोज होता है और हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी, इसलिए आम अधिक खाने से तेजी से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है. खासकर जब आप आम का जूस पीते हैं तो ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.





Source:

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-these-5-foods-rapidly-increase-blood-sugar-level-in-diabetes-patient-diabetes-will-become-worse-in-hindi-8382771.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help