News Info

Go back
30 दिनों में छूमंतर हो जाएगी पेट के आसपास जमी चर्बी, हर रोज फॉलो करें ये जादुई टिप्स

4 June, 2024, 07:31 AM

30 दिनों में छूमंतर हो जाएगी पेट के आसपास जमी चर्बी, हर रोज फॉलो करें ये जादुई टिप्स

मोटापा कई गंभीर बीमारियों का मुख्य कारण बन सकता है। अगर आप भी अपने बढ़ते हुए वेट पर काबू पाना चाहते हैं तो आपको अपने डेली रूटीन में कुछ टिप्स को शामिल कर लेना चाहिए। आइए फिटनेस को मेंटेन करने वाली ऐसी ही कुछ मैजिकल टिप्स के बारे में जानते हैं।
पेट के आसपास जमा चर्बी न केवल आपकी फिगर को खराब करती है बल्कि आपकी सेहत के लिए भी काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है। यही वजह है कि बढ़ते हुए वजन को समय रहते कंट्रोल करना बेहद जरूरी है वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। हालांकि कुछ टिप्स वेट लॉस में आपकी काफी हद तक मदद कर सकती हैं।

मोटापे से कैसे पाएं छुटकारा?
मोटापे से छुटकारा पाने के लिए सिर्फ डाइटिंग या फिर सिर्फ जिम में पसीना बहाना काफी नहीं है। आपको अपने रूटीन में डाइटिंग और जिम के साथ-साथ कुछ बेसिक टिप्स को भी फॉलो करना चाहिए। रूटीन में शामिल होने वाली छोटी-छोटी टिप्स आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकती हैं।

गुनगुने पानी से करें दिन की शुरुआत- अगर आप हर रोज अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी के साथ करते हैं तो आपकी बॉडी में जमा फैट काफी तेजी से बर्न होता है। सुबह-सुबह गुनगुना पानी पीना आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।

प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट- ब्रेकफास्ट में प्रोटीन और फाइबर रिच फूड आइटम्स को शामिल करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा यानी आप ओवरईटिंग से बच जाएंगे।

खाने से पहले सलाद का सेवन- अपनी डाइट को बैलेंस्ड रखने के लिए आपको खाना खाने से पहले सलाद का सेवन करना चाहिए। 

भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स- मोटापे से छुटकारा पाने के लिए आप सुबह-सुबह भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स भी खा सकते हैं। आपको बता दें कि वजन घटाने के लिए आपको लिमिट में रहकर ही ड्राई फ्रूट्स कंज्यूम करने चाहिए क्योंकि ज्यादा ड्राई फ्रूट्स खाने से आपकी गट हेल्थ पर बुरा असर भी पड़ सकता है।

30 मिनट एक्सरसाइज- हर रोज कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें। अगर आप एक्सरसाइज करने के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो आप वॉक को भी अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं।






Source:

https://www.indiatv.in/health/how-to-lose-weight-in-30-days-follow-these-magical-tips-for-fitness-2024-06-04-1050190
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help