News Info

Go back
क्या आप भी हैं डायबिटीज का शिकार? डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 फूड आइटम

4 June, 2024, 07:29 AM

क्या आप भी हैं डायबिटीज का शिकार? डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 फूड आइटम

डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी के मरीजों को अक्सर डाइट पर खास ध्यान देने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी डायबिटिक हैं तो आपको गर्मियों के मौसम में खाने की कुछ चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।
डायबिटीज को मैनेज करना आपकी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। अगर आप भी गर्मियों में अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने की कोशिश कीजिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक खाने की कुछ चीजें डायबिटीज पेशेंट्स के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

डाइट पर ध्यान देना है जरूरी
अगर आपने अपनी डाइट पर ध्यान नहीं दिया तो डायबिटीज का असर हार्ट, किडनी और फेफड़ों पर भी पड़ सकता है। इसलिए समय रहते अपनी डाइट में खाने की कुछ चीजों को शामिल करें वरना आपकी सेहत बुरी तरह से डैमेज हो सकती है।

एवोकाडो- एवोकाडो को अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव किया जा सकता है। एवोकाडो में फाइबर, पोटैशियम और मोनोअनसैचुरेटेड फैट जैसे तमाम पोष्टिक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

ग्रीन बीन्स- फाइबर, विटामिन और मिनरल्स रिच ग्रीन बीन्स डायबिटीज को मैनेज करने में कारगर साबित होंगी। ग्रीन बीन्स का सेवन करने से शरीर के इंसुलिन सेंसिटिविटी लेवल को भी इम्प्रूव किया जा सकता है।

टमाटर- अगर आपको डायबिटीज है तो आपके लिए टमाटर का सेवन करना बेहद फायदेमंद साबित होगा। आपको बता दें कि टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन एंटी-ऑक्सीडेंट आपकी बॉडी के ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकता है।

जुकिनी की सब्जी- हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर डायबिटीज के मरीजों को जुकिनी का सेवन करने की सलाह देते हैं। डायबिटीज और ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने के साथ-साथ जुकिनी की सब्जी आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी कारगर साबित हो सकती है।

सलाद में शामिल करें खीरा- अपनी डेली डाइट में खीरे को जरूर शामिल करें। खीरे में पाए जाने वाले तमाम पोष्टिक तत्व आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होंगे। आप खाना खाने से पहले खीरे को सलाद का हिस्सा बना सकते हैं।

 







Source:

https://www.indiatv.in/health/best-foods-to-control-blood-sugar-level-in-summer-if-you-are-diabetic-2024-06-04-1050254
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help