News Info

Go back
गर्मियों में ठंडक पाने के लिए आप भी पीते हैं गन्ने का जूस, तो जानें क्या हो सकते हैं इसके फायदे और नुकसान

3 June, 2024, 10:43 AM

गर्मियों में ठंडक पाने के लिए आप भी पीते हैं गन्ने का जूस, तो जानें क्या हो सकते हैं इसके फायदे और नुकसान

गर्मियों के मौसम में लोग अकसर गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। गन्ने का जूस इन्हीं में से एक है जिसे लोग इन दिनों बड़े चाव से पीते हैं। गन्ने का ताजा जूस कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है लेकिन फायदे होने के साथ ही इसके कुछ नुकसान भी होते हैं।
गर्मियों में जूस का महत्व बढ़ जाता है। शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने के लिए जूस एक बेहतरीन विकल्प है। इस दौरान अधिकतर लोग मौसमी, संतरा या गन्ने का जूस पीना पसंद करते हैं। एक गिलास गन्ने का जूस शरीर के बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत करने के साथ इम्युनिटी बढ़ाते हैं, पाचन दुरुस्त रखने में मदद करते हैं और तनाव कम करते हैं।
गन्ने के जूस को और भी पौष्टिक बनाने के लिए इसमें नींबू और अदरक का जूस और नारियल पानी मिला कर पीने से इसके अद्भुत फायदे मिलते हैं। इससे यूरीन आसानी से निकलने में मदद मिलती है और किडनी की कार्यशैली में सुधार होता है। कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम, मैंगनीज, जिंक, आयरन और पोटैशियम से भरपूर गन्ने का जूस ढेर सारे विटामिन का भी स्रोत है जैसे विटामिन ए, बी1, बी2, बी3 और विटामिन सी। आइए जानते हैं गन्ने के जूस के फायदे –

इंस्टेंट एनर्जी दे और तेज़ धूप या गर्मी में ग्लूकोज और इलेक्ट्रोलाइट का काम करे।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण मुंहासे दूर करे।
लिवर की कार्यशैली में सुधार लाए।
किडनी हेल्थ के लिए फायदेमंद।
डाइजेस्टिव जूस के सिक्रीशन में मदद करे और पाचन शक्ति बढ़ाए।
कैंसर से लड़ने की क्षमता बढ़ाए।
स्किन में ग्लो लाए और एजिंग दूर करे।
नेचुरल डाईयूरेटिक का काम करे और यूटीआई से राहत दे।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ मामलों में गन्ने का जूस नुकसानदायक भी हो सकता है। जहां लोग इसके फायदे जानकर बड़े आराम से दो तीन गिलास गन्ने का जूस पी जाते हैं, वहीं इस बात के लिए जागरूक होना भी जरूरी है कि गन्ने के जूस के अपने कुछ नुकसान भी हैं। इसलिए एक सीमित मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए और कुछ लोगों को तो इसे पीना ही नहीं चाहिए। गन्ने के जूस का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है लेकिन इसका ग्लाइसेमिक लोड अधिक होता है, इसका मतलब ये हुआ कि इसके सेवन के बाद ब्लड शुगर लेवल प्रभावित होता ही है।

गन्ने का जूस पीने का नुकसान
डायबिटीक लोगों के लिए ये कोई हेल्दी विकल्प नहीं है। ये शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ाता है।
अधिक कैलोरी होने के कारण गन्ने के जूस के अधिक सेवन से वज़न बढ़ने का खतरा भी बना रहता है।
अधिक शुगर दांतों को भी खराब कर सकता है और इसके कारण कैविटी हो सकती है।
जिन लोगों को गन्ने का जूस सूट नहीं करता है उन्हें इससे एलर्जी भी हो सकती है।





Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-benefits-and-side-effects-of-sugarcane-juice-ganne-ke-juice-ke-fayde-aur-nuksan-23729947.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help