News Info

Go back
हमेशा उबालकर ही करना चाहिए इन 5 चीजों का सेवन, शरीर को मिलते हैं दोगुने फायदे

3 June, 2024, 10:23 AM

हमेशा उबालकर ही करना चाहिए इन 5 चीजों का सेवन, शरीर को मिलते हैं दोगुने फायदे

खानपान का सीधा असर सेहत पर पड़ता है लेकिन स्वाद के चलते अक्सर हम अनहेल्दी चीजों का सेवन कर लेते हैं जिससे सेहत को नुकसान भी झेलने पड़ते हैं। अगर आप भी तला-भुना या मसालेदार खाने के शौकीन हैं तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको बताएंगे ऐसी 5 चीजें जिन्हें अगर उबालकर खाया जाए तो सेहत को बेशुमार फायदे मिल सकते हैं।
कुछ फूड्स ऐसे हैं, जिन्हें उबालकर खाने से पाचन तंत्र को काफी फायदा मिलता है।
फ्राइड या रोस्टेड फूड की बजाय उबला हुआ खाना खाने से वजन बढ़ने की समस्या भी नहीं होती है।
सब्जियों को उबालकर पकाने से इसमें मौजूद पोषक तत्व नष्ट नहीं होते हैं।
आजकल के लाइफस्टाइल में जरूरी है, कि स्वाद को साइड रखकर सेहत पर भी नजर डाली जाए। कम उम्र में ही हो रही कमजोरी के पीछे खानपान का सबसे बड़ा हाथ होता है। स्वाद का गुलाम बन जाने से न सिर्फ आपको मोटापा बल्कि हार्ट से जुड़ी कई समस्याएं अपना शिकार बना लेती हैं। ऐसे में, डाइट में थोड़ा बदलाव बेहद जरूरी है। आइए आपको बताते हैं ऐसी 5 चीजें, जिनका सेवन अगर उबालकर किया जाए, तो सेहत को मिलने वाले फायदे डबल किए जा सकते हैं।

पालक
पालक पनीर तो सभी को पसंद आता है, लेकिन अगर आप इसे उबालकर खाएंगे तो इससे सेहत को भी ढेरों फायदे मिलेंगे। इसे अपनी डाइट में शामिल करके आप शरीर में प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर सकते हैं।

आलू
आलू का इस्तेमाल कई सब्जियों में किया जाता है। बता दें, कि अगर इसका सेवन उबले हुए स्टेज पर ही कर लिया जाए, तो आप कैलोरी के लेवल को भी मेंटेन कर सकते हैं, जिससे बढ़ते वजन पर भी काबू पाया जा सकता है।0

ब्रोकली
आयरन, पोटेशियम, विटामिन सी और के से भरपूर ब्रोकली को खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं, लेकिन अक्सर कुछ लोग इसके साथ गलती ये करते हैं कि इसे तेज मसालों में पकाकर या तल कर खाते हैं जिससे फायदे की जगह नुकसान ही हाथ लगता है। बता दें, इसे भी आपको सिर्फ उबालकर ही खाना चाहिए।

कॉर्न
इसे भूनकर खाना सभी को अच्छा लगता है, लेकिन बता दें कि अगर आप इसे उबालकर खाते हैं तो सेहत को फायदा अधिक मिलता है। ये आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन बी और जिंक से रिच होता है। ऐसे में आपको बदलते मौसम में कई बीमारियों से बचा सकता है।

अंडा
प्रोटीन के लिए अंडा भी एक बेस्ट ऑप्शन होता है। इसे भी तलने या भूनने की बजाय अगर आप उबालकर खाते हैं, तो ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल में रख सकते हैं।





Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-5-foods-you-should-always-eat-boiled-to-gain-full-nutrition-benefits-ubla-hua-khana-khane-ke-fayde-23730752.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help