News Info

Go back
सेंसिटिविटी से परेशान हैं? दांतों को तेजी से खराब करती हैं ये 5 चीजें, दूरी बना लेंगे तो उम्र हो जाएगी लंबी

1 June, 2024, 08:07 AM

सेंसिटिविटी से परेशान हैं? दांतों को तेजी से खराब करती हैं ये 5 चीजें, दूरी बना लेंगे तो उम्र हो जाएगी लंबी

दांतों की समस्याओं से बचने के लिए आपको कुछ खाद्य और पेय पदार्थों से दूर रहना चाहिए, नहीं तो आपको दांत समय से पहले कमजोर हो सकते हैं। इस आर्टिकल में जानते हैं कि आपको किन फूड्स से दूर रहना चाहिए।
दांतों की समस्या से आजकल केवल बच्चे ही नहीं, बड़े भी परेशान हैं। दांतों में होने वाली सड़न काफी आम है। ऐसा दांतों पर बैक्टीरिया के जमने से होता है, जो आमतौर पर हमारे खानपान की वजह से होता है। दरअसल अधिकतर फूड आइटम्स से एसिड का उत्पादन होता है, जिससे दांतों की सबसे ऊपरी परत, यानी इनेमल को नुकसान पहुंचता है और सड़न पैदा होती है।

सेंसिटिविटी, सड़न और इंफेक्शन जैसी दांतों की समस्याओं से बचने के लिए, कुछ फूड आइटम और पेय पदार्थों का सेवन कम करना, या पूरी तरह से बंद करना जरूरी है। अपने दांतों को हेल्दी रखने के लिए हमें किन-किन चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए, यहां कुछ उदाहरण मौजूद हैं।

चीनी और मिठाई
चीनी दांतों के लिए सबसे बड़ा दुश्मन है। शुगर का सेवन आपके दांतों और हेल्थ दोनों के लिए अच्छा नहीं है। यह दांतों पर बैक्टीरिया के साथ मिलकर एसिड बनता है, जिससे दांतों को नुकसान पहुंचाता है और कैविटी का खतरा होता है।

कार्बोनेटेड ड्रिंक्स
सोडा और अन्य कार्बोनेटेड ड्रिंक डायरेक्ट दांतों के संपर्क में आने के कारण उसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। इससे दांतों की इनेमल को कमजोर कर सकते हैं और कैविटी हो सकती है।

ये 6 घरेलू उपाय करेंगे मुंह की बदबू दूर

स्ट्रिकी फूड्स
चिपचिपे फूड आइटम दांतों को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं, क्योंकि ये लंबे समय तक दांतों में चिपके रहते हैं और इसी के साथ बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है।

स्टार्च युक्त स्नैक्स
स्टार्च युक्त खाद्य पदार्थ, जैसे कि चिप्स और ब्रेड दांतों में चिपक जाते हैं और चीनी में बदलकर एसिड का निर्माण करते हैं, जिस कारण दांतों की इनेमल को नुकसान पहुंचता है।

अत्यधिक खट्टे फल
खट्टे फलों और जूस में एसिड की उच्च मात्रा होती है, जो दांतों की इनेमल को नुकसान पहुंचता है। इसलिए बहुत ज्यादा खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए।







Source:

https://navbharattimes.indiatimes.com/lifestyle/health/ways-to-keep-your-teeth-healthy-avoid-these-things-for-healthy-smile/articleshow/110609706.cms
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help