News Info

Go back
मामूली से दिखने वाले इन 5 संकेतों से समझ जाएं पूरी तरह से खराब हो चुका है लिवर, कहीं आप तो नहीं कर रहे इग्नोर

1 June, 2024, 08:04 AM

मामूली से दिखने वाले इन 5 संकेतों से समझ जाएं पूरी तरह से खराब हो चुका है लिवर, कहीं आप तो नहीं कर रहे इग्नोर

Early Signs of Liver Damage :लिवर हमारे शरीर का अहम अंग है। इसमें अगर किसी तरह की परेशानी हो जाए, तो कई तरह के कार्य ठप्प हो जाते हैं। मालूम हो कि हमारा लिवर लगभग 500 से अधिक कार्यों को पूरा करता है। ऐसे में लिवर से जुड़ी परेशानियों को इग्नोर करने से बचना चाहिए। ताकि आपके शरीर के कार्यों को बेहतर ढंग से किया जा सके। लिवर की मदद से आप शरीर की गंदगी को साफ कर सकते हैं। इसके साथ ही यह गंदगी को बाहर करके ब्लड शुगर को बेहतर कर सकता है। लिवर में खराबी होने पर कई सामान्य संकेत दिखते हैं। इन संकेतों को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे काफी गंभीर हो सकता है। आइए जानते हैं लिवर में खराबी होने पर मामूली से दिखने वाले लक्षण कौन से हैं?

शरीर में रहती है काफी थकान
लिवर में खराबी या फिर सूजन की परेशानी होने पर शरीर में काफी ज्यादा थकान रहती है। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें। ताकि स्थिति में सुधार किया जा सके। दरअसल, लिवर में खराबी होने पर प्रोटीन से ऊर्जा पर्याप्त रूप से नहीं मिल पाती है, जिसकी वजह से एनर्जी में कमी हो सकती है। ऐसे में थकान होना काफी कॉमन है। 

काफी कम लगती है भूख
लिवर में किसी तरह की समस्या या फिर खराबी होने की स्थिति में मरीजों को भूख काफी कम लगती है। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो फौरन अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें। दरअसल, लिवर में दिक्कत होने पर पोषण का अवशोषण काफी धीमा पड़ जाता है, जिसकी वजह से भूख काफी कम लगती है। 

पेट में रहता है काफी दर्द
लिवर डैमेज होने पर पेट में भी मरीजों को काफी ज्यादा दर्द रहता है। अगर आपको तेज दर्द के साथ-साथ सुस्ती जैसा महसूस हो रहा है, तो तुरंत अपने डॉक्टर की मदद लें। कई बार लोग पेट के दर्द को इग्नोर करते हैं, जिसकी वजग से आगे चलकर परेशानी बढ़ जाती है।

स्किन और आंखों का पीला होना
लिवर में सूजन या खराबी होने की स्थिति में स्किन और आंखों के आसपास का हिस्सा काफी पीला नजर आता है। इस तरह के संकेत अक्सर तब नजर आते हैं, जब ब्लड में बिलीरुबिन नामक पदार्थों का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। अगर ऐसे संकेतों पर ध्यान देकर आप इलाज नहीं कराते हैं, तो स्थिति गंभीर हो सकती है। 

पेशाब का रंग गहरा होना
लिवर खराब होने की स्थिति में पेशाब के रंगों में बदलाव नजर आ सकता है। हालांकि, पेशाब के रंग गहरा होने के पीछे का कारण डिहाइड्रेशन भी हो सकता है। कई लोग पेशाब का रंग गाढ़ा या फिर काफी पीला होने पर इसे पानी की कमी समझ लेते हैं। ऐसी स्थिति में काफी परेशानी हो सकती है। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो तुरंत जांच कराएं। 







Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/diseases-conditions/these-5-minor-signs-indicate-your-liver-has-completely-damaged-in-hindi-1095471/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help