News Info

Go back
गर्मी में खाली पेट कौन से फल बिल्कुल नहीं खाने चाहिए, फायदे की जगह होगा नुकसान

1 June, 2024, 08:01 AM

गर्मी में खाली पेट कौन से फल बिल्कुल नहीं खाने चाहिए, फायदे की जगह होगा नुकसान

गर्मियों में फल खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन सही समय पर खाना जरूरी है। सुबह खाली पेट कुछ फलों का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। जानिए कौन से फल सुबह नहीं खाने चाहिए?
सुबह खाली पेट आपको पहला भोजन सोच समझकर लेना चाहिए। कहा जाता है दिन की शुरुआत हेल्दी खाने के साथ करनी चाहिए। इस चक्कर में लोग सुबह खाली पेट फल खाने लगते हैं। खाली पेट फल खाना फायदेमंद माना जाता है, लेकिन सभी फल खाली पेट नहीं खाने चाहिए। कई बार खाली पेट फल खाने से आपको परेशानी हो सकती है। खासतौर से कुछ ऐसे फल हैं जिन्हें सुबह भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। इससे फायदे की जगह आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। जानिए सुबह के वक्त कौन से फल नहीं खाने चाहिए और कौन से फल खा सकते हैं?

कौन से फल खाली पेट नहीं खाने चाहिए?
खट्टे फल- सुबह खाली पेट खट्टे फल बिल्कुल नहीं खाने चाहिए। खासतौर से अंगूर खाने से बचना चाहिए। खट्टे फलों में भरपूर मात्रा में एसिड होता है जिससे गैस्ट्रिक, एसिड, अल्सर और पेट में जलन हो सकती है। संतरा या मौसमी भी खाली पेट नहीं खानी चाहिए। इनमें साइट्रिक एसिड होता जो खाली पेट नुकसान करता है।

केला- केला खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। केला में भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन खाली पेट केला खाने से बचना चाहिए। इससे बेचैनी और उल्टी जैसी समस्या हो सकती है।

पाइनएप्पल- सीजन पर अनानस जरूर खाना चाहिए, लेकिन इसे खाली पेट भूलकर भी न खाएं। पाइनएप्पल विटामिन सी से भरपूर होता है। डाइजेशन के लिए पाइनएप्पल अच्छा होता है, लेकिन काली पेट खाने से हाजमा बिगाड़ भी सकता है। 

आम- भले ही इन दिनों आम का सीजन चल रहा है। मैंगो लवर्स बिना समय देखे कभी भी आम खाने लगते हैं। लेकिन सुबह खाली पेट आम खाना नुकसान कर सकते है। खाली पेट आम खाने से ब्लोटिंग और अपच की समस्या हो सकती है। इससे डाइजेशन पर भी असर पड़ता है।

सुबह खाली पेट कौन से फल खाने चाहिए?
सुबह खाली पेट कुछ चुनिंदा फलों का सेवन कर सकते हैं। इसमें सेब सबसे अच्छा माना जाता है। सुबह खाली पेट पपीता खाने से भी फायदा होता है। इसके अलावा अनार और अमरूद भी खाली पेट खा सकते हैं। अगर तरबूज-खरबूज सूट करते हैं तो सुबह खाया जा सकता है।





Source:

https://www.indiatv.in/health/never-eat-these-fruits-empty-stomach-in-morning-2024-05-31-1049282
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help