News Info

Go back
किडनी स्टोन के लिए बेहद फायदेमंद होता है Coconut Water, रोजाना पीने से मिलते हैं ये लाभ

1 June, 2024, 07:55 AM

किडनी स्टोन के लिए बेहद फायदेमंद होता है Coconut Water, रोजाना पीने से मिलते हैं ये लाभ

गर्मियों के मौसम में नारियल पानी (Coconut Water) पीना किसे पसंद नहीं होता। यह सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है। नारियल पानी पीने से हाइड्रेशन और वजन नियंत्रण में काफी मदद मिलती है। साथ ही यह पथरी जैसी समस्या के लिए भी लाभकारी होता है। नारियल पानी का रोजाना पीने से सेहत को कई तरह के फायदे हो सकते हैं।
गर्मियों के मौसम में नारियल पानी पीने से कई फायदे होते हैं।
इससे किडनी में पथरी जैसी समस्या से राहत मिल सकती है।
साथ ही नारियल पानी पीने से शरीर में हाइड्रेशन बना रहता है।

नारियल पानी स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होता है। ताजा हरे नारियल के अंदर पाया जाने वाला यह पानी पोषक तत्वों का पॉवरहाउस भी होता है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। गर्मियों में नारियल का पानी शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसे पीने से सेहत को अनेक फायदे हो सकते हैं। इन्हीं फायदों में से एक है पथरी से छुटकारा पाना।

नारियल पानी को पथरी के इलाज के लिए एक प्राकृतिक विकल्प माना जाना जाता है। नारियल पानी में पोटेशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो शरीर की एनर्जी के लेवल को बनाए रखने और ट्राइग्लिसराइड (Traiglisroid) को कम करने में मदद कर सकते हैं। नारियल पानी आपके शरीर में पानी की मात्रा बढ़ाता है और पथरी को निकालने में मदद करता है।

नारियल पानी को किडनी स्टोन निकालने के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें कई प्राकृतिक गुण होते हैं , जो किडनी स्टोन को बनने से रोकने और उन्हें खत्म करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं नारियल पानी पीने से होने वाले फायदों के बारे में।

पथरी की समस्या के लिए फायदेमंद होता है नारियल पानी

हाइड्रेशन बनाए रखता है
नारियल पानी ज्यादा वाटर कंटेंट के कारण आपके शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है। सही हाइड्रेशन से यूरिन का फ्लो बढ़ता है, जिससे छोटे स्टोन्स को बाहर निकलने में मदद मिलती है। गर्मियों में यह आपको दिनभर एनर्जी और ताजगी देने में भी मदद करता है। 

पोटैशियम का सोर्स
नारियल पानी में पोटैशियम अच्छी मात्रा में होता है, जो यूरिन में मिनरल के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है और स्टोन बनने की संभावना को कम करता है।

डाययूरेटिक गुण
नारियल पानी में हल्के डाययूरेटिक गुण होते हैं, जो यूरिन के प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं और इस प्रकार किडनी की पथरी को फ्लश करने में मदद मिलती है।

साइट्रेट का अच्छा सोर्स
कुछ अध्ययन बताते हैं कि नारियल पानी में साइट्रेट होता है, जो कैल्शियम के साथ मिलकर कैल्शियम ऑक्सलेट क्रिस्टल बनने से रोकता है, जो कि किडनी स्टोन का एक प्रमुख कारण होता है।










Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-benefits-of-coconut-water-for-kidney-stones-in-hindi-23727739.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help