News Info
Go back
1 June, 2024, 07:28 AM
बार-बार बढ़ते Blood Pressure की समस्या से हैं परेशान, तो इन 5 आदतों से करें इसे कंट्रोल
इन दिनों कई तरह की समस्याएं लोगों का अपना शिकार बना रही हैं। तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतों का असर अब सेहत पर नजर आने लगा है। हाई ब्लड प्रेशर ऐसी ही एक समस्या है जिससे आजकल कई लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में अपनी डेली रूटीन में कुछ आदतों को अपनाकर आप अपने बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं।
ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन उस स्थिति को कहते हैं, जब ब्लड का फोर्स आर्टरी की दीवारों पर अधिक लगने लगता है, जिससे कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। ये डायस्टोलिक और सिस्टोलिक के पैरामीटर से नापी जाती हैं। सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 माना जाता है।
जेनेटिक कारण के अलावा हमारी ही कुछ आदतों के कारण कभी-कभी ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, जैसे गतिहीन जीवनशैली, मोटापा, अधिक सोडियम का सेवन या फिर शराब का सेवन। अपनी कुछ आदतों को कंट्रोल कर के हम अपने ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी आदतों से किया जा सकता है ब्लड प्रेशर कंट्रोल-
वजन नियंत्रित रखें
ओवरवेट या मोटापे के शिकार लोगों में हाई ब्लड प्रेशर होने का खतरा अधिक होता है। अपने बढ़े हुए वजन का 5 से 10% भी घटा लेने से ब्लड प्रेशर में अच्छा खासा अंतर आ जाता है।
नियमित रूप से एक्सरसाइज करें
नियमित रूप से प्रतिदिन एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर कम होता है। इससे कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ में सुधार आता है। दिनभर में कम से कम 30 मिनट तक मॉडरेट इंटेंसिटी की एक्सरसाइज करने का लक्ष्य निर्धारित करें जैसे ब्रिस्क वॉक, साइक्लिंग, स्विमिंग आदि। ऐसी एक्सरसाइज नाइट्रिक ऑक्साइड का लेवल बढ़ता है। नाइट्रिक ऑक्साइड ब्लड फ्लो बढ़ाता है और ब्लड प्रेशर कम करता है।
सप्लीमेंट लें
मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन डी और फॉलिक एसिड जैसे सप्लीमेंट से ब्लड प्रेशर कम होता है। हालांकि, डेली रूटीन में डॉक्टर सप्लीमेंट खाने के निर्देश नहीं देते हैं, लेकिन विशेष परिस्थिति में सप्लीमेंट खाने का निर्देश दे सकते हैं।
कैफीन और शराब का सेवन न करें
ये शुगर और कैलोरी से भरपूर होते हैं, जिससे मोटापा और फिर हाइपरटेंशन की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इससे एथेरोस्क्लेरोसिस यानी आर्टरी संकरी भी हो सकती है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बना रहता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने ब्लड प्रेशर कम करने के लिए शराब के सेवन को कम करने की सलाह दी है।
नींद पूरी करें
सामान्य नींद लेने से ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है। पर्याप्त नींद न लेने से ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ रहता है, जिससे स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। अच्छी नींद कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन को कंट्रोल करता है और जिससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-five-habits-to-control-blood-pressure-naturally-23729231.html




