News Info

Go back
Diabetes: क्यों होता है फास्टिंग शुगर हाई ,अगर आप भी हैं इससे परेशान तो सोने से पहले करें ये जरूरी काम

19 April, 2024, 05:29 AM

Diabetes: क्यों होता है फास्टिंग शुगर हाई ,अगर आप भी हैं इससे परेशान तो सोने से पहले करें ये जरूरी काम

Diabetes एक लाइलाज बीमारी है जो किसी को भी अपना शिकार बना सकती है। इसकी वजह से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि इस बीमारी को कंट्रोल रखा जाए। हालांकि कई वजहों से डायबिटीज में फास्टिंग शुगर हाई (high fasting sugar) होता है। जानते हैं क्या है इसके कारण और इससे बचाने के तरीके
शुगर या डायबिटीज (Diabetes) शरीर में होने वाला वो रोग है, जो एक बार हो जाए, तो उसे कंट्रोल ही किया जा सकता है, लेकिन खत्म कभी नहीं किया जा सकता है। इंसुलिन नामक हार्मोन के असंतुलन की वजह से ये बीमारी हमें होती है। इंसुलिन वह हार्मोन है, जो हमारे शरीर में खाने से मिलने वाले ग्लूकोज को हमारे शरीर के पोषण के लिए सेल्स में पहुंचाने का काम करता है।
डायबिटीज होने पर इसी इंसुलिन का प्रोडक्शन या तो बढ़ जाता है या फिर इसका सही से इस्तेमाल नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित हो जाता है और फिर हमें दो तरह के डायबिटीज की समस्या में से कोई एक हो जाता है।

टाइप 1. डायबिटीज
टाइप 1 डायबिटीज में इंसुलिन का पूरी तरह आभाव हो जाता है और फिर शरीर को डेली इंसुलिन की जरूरत पड़ती है।

टाइप 2. डायबिटीज
टाइप 2 डायबिटीज में हमारा शरीर इंसुलिन को सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता है। ये डायबिटीज सामान्य तौर पर वयस्कवस्था में होती है, क्योंकि इस उम्र में शरीर में इंसुलिन की उत्पत्ति कम होने लगती है।

क्यों होता है फास्टिंग शुगर हाई
रोजाना खाने को लंबे समय तक अवॉइड करने की वजह से फास्टिंग शुगर हाई होता है। इसके अलावा रात में खाना न खाने की वजह से भी लंबे समय तक भूखे रहने की वजह से भी फास्टिंग शुगर हाई हो जाता है।

फास्टिंग शुगर हाई से बचने के उपाय
रात में हमेशा हल्का खाना खाएं और ज्यादा मीठा खाने से बचें।
डेली व्यायाम डायबिटीज को मेंटेन रखने में मदद करता है इसलिए डेली एक्सरसाइज जरूर करें।
रात में खाने के पंद्रह मिनट बाद आधे घंटे की वॉक जरूर करें।
रात में सोने से पहले ध्यान और योगा जरूर करें, इससे स्ट्रेस कम होता है और शुगर लेवल को मेंटेन रखने में मदद मिलती है।
दिनभर में आठ से दस गिलास पानी जरूर पिएं। सोने से पहले पानी जरूर पिएं।
शुगर पेशेंट को दांतों और मसूड़ों की प्रॉब्लम होने का डर रहता है, इसलिए दांतों की सुबह और रात दोनों बार जरूर सफाई करें।




Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-reason-for-high-fasting-sugar-know-ways-to-control-it-23699704.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help