News Info
Go back
18 April, 2024, 06:21 AM
Eye Care Tips: जिंदगी को अंधेरे से भर सकती है बढ़ती उम्र, ऐसे रखें आंखों की रोशनी का ख्याल
आंखें हमारे शरीर का सबसे अहम और संवेदनशील अंग होती हैं। इसके बिना अपने जीवन की कल्पना करना तक मुश्किल होता है। ऐसे में जरूरी है कि इसका खास ख्याल रखा जाए। खासकर बढ़ती उम्र में आंखों का ख्याल (Eye Care Tips) रखना बेहद जरूरी है। अगर आप भी बढ़ती उम्र में अपनी आंखों की रोशनी बरकरार रखना चाहते हैं तो इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
आंखें हमारे शरीर के संवेशनशील अंगों में से एक हैं।
ऐसे में इन्हें हेल्दी रखने के लिए खास देखभाल की जरूरत होती है।
आप कुछ टिप्स की मदद से अपनी आंखों को हेल्दी रख सकते हैं।
आजकल के डिजिटल युग में कोई भी मोबाईल, कंप्यूटर, आई फोन, टैब या फिर लैपटॉप को लंबे समय तक दूर नहीं रख सकता। इसका कारण है आपकी रोजी रोटी। ऐसे में आंखों (Eye Health) पर इसका बहुत जोर पड़ता है। आंखों की सही (Eye Care Tips) देखभाल ही इन्हें हमेशा स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकती है।
इतना ही नहीं एक उम्र के बाद हमारे शरीर के अन्य अंगों की तरह ही हमारी आंखों की रोशनी भी कमजोर पड़ने लगती हैं, जिन्हें जरूरी पोषण की जरूरत होती है। ऐसे में हआंखों के लिए जरूरी चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए, जिससे उनकी अच्छी और सही देखभाल की जा सके। आइए जानते हैं कि आंखों की रोशनी लंबे समय तक बनाए रखने के लिए जरूरी टिप्स के बारे में-
नियमित जांच करवाएं
आंखों की नियमित जांच जरूर करवाएं। इससे इनमें होने वाली परेशानियों का समय रहते पता चल जाएगा और फिर इससे समय रहते इनको सही मेडीकल हेल्प मिल पाएगी और आंखें सुरक्षित रहेंगी।
स्क्रीन का कम इस्तेमाल करें
आंखों की रोशनी बनाए रखने के लिए मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट या फिर आई फोन की स्क्रीन पर जितना संभव हो कम समय व्यतीत करे। ऐसा करने से आंखों में ड्राईनेस की समस्या होने लगती है।
पौष्टिक आहार खाएं
आंखो की रोशनी बनाए रखने के लिए पर्याप्त पौष्टिक आहार की भी जरूरत होती है। इसलिए पौष्टिक आहार को अपनी डाइट प्लान में शामिल करें। विटामिन ए और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर गाजर, पालक, अंडे, मछलियों को डाइट का हिस्सा बनाए।
योग करें
शारीरिक मजबूती के साथ-साथ आंखों की रोशनी के लिए भी योग और ध्यान को जरूर करें। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से होता है और इससे आंखों की रोशनी में फर्क महसूस किया जा सकता है। हरी घास में नंगे पांव वॉक आंखों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।
पर्याप्त नींद लें
हेल्दी लाइफ के लिए अच्छी और पूरी नींद बेहद जरूरी है। ऐसे में अगर आप पूरी नींद नहीं लेते हैं, तो यह कई तरह की बीमारियों की जड़ बन सकती है। इसलिए रोजाना सात से आठ घंटे की नींद जरूर पूरी करें। इससे आंखों को सबसे अधिक फायदा होता है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-follow-these-tips-to-take-care-of-your-eyes-after-30s-23699066.html




