News Info

Go back
जिंदगी में मिली हार, नुकसान या धोखा ही नहीं, शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी भी बना देती है Depression का शिकार

17 April, 2024, 08:48 AM

जिंदगी में मिली हार, नुकसान या धोखा ही नहीं, शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी भी बना देती है Depression का शिकार

डिप्रेशन के पीछे पर्सनल या सोशल लाइफ से जुड़ी कई समस्याएं तो होती ही हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी (Nutrient Deficiency) से भी लोग अवसाद या डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि कैसे शरीर में विटामिन डी और बी 12 की कमी तनाव और एंग्जाइटी का कारण बन सकती है।
डिप्रेशन के कारण पर्सनल और सोशल, दोनों ही लाइफ डिस्टर्ब हो जाती हैं।
समय रहते इसके लक्षणों को पहचानना और इसपर खुलकर बात करना बेहद जरूरी होता है।
डॉक्टर्स मानते हैं, कि शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी से भी आप डिप्रेशन की चपेट में आ सकते हैं।
अवसाद यानी डिप्रेशन एक ऐसी मानसिक स्थिति है, जिससे आज कई लोग जूझ रहे हैं। आपका भी मूड अगर अक्सर चिड़चिड़ा या उदास रहता है, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। आज हम आपको मेडिटेशन, योग और लोगों से मिलने-जुलने के बारे में नहीं बल्कि इस समस्या के समाधान का एक ऐसा पहलू बताएंगे, जिसे जानकर शायद आपको भी हैरानी हो। बता दें, जरूरी नहीं है कि डिप्रेशन का कारण कोई निजी या पारिवारिक समस्या या फिर अनुवांशिकता ही हो। दरअसल, शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी (Nutrient Deficiency) भी इसका कारण हो सकती है। आइए जानें।

विटामिन बी 6
मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए शरीर में विटामिन बी 6 पर्याप्त मात्रा में होना चाहिए। इसकी कमी से आप अकारण होने वाली थकान और चिड़चिड़ेपन से परेशान हो सकते हैं। इसकी कमी से सेरोटोनिन और डोपामाइन भी प्रभावित होता है और बिना किसी कारण के भी मूड खराब रहता है। अंडे, केले, छोले, दूध और सैल्मन आदि को डाइट में शामिल करके इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है।

विटामिन डी
शरीर में विटामिन डी की कमी को भी अवसाद और तनाव से जोड़कर देखा जाता है। बता दें, कि यह आपके शरीर में हार्मोनल बैलेंस में बड़ा रोल प्ले करता है। ऐसे में आप अपने आहार में अंडा, मछली, पनीर, चावल और मशरूम जैसी कई चीजों को शामिल कर सकते हैं।

जिंक
डिप्रेशन की समस्या का एक बड़ा कारण शरीर में जिंक की कमी भी होती है। इसे दूर करने के लिए आप डाइट में पालक, चिकन, बादाम और डेयरी उत्पाद शामिल कर सकते हैं। यह ऐसा पोषक तत्व है, जिसकी कमी सिर्फ डिप्रेशन ही नहीं, बल्कि डाइजेशन पर भी बुरा असर डालती है।

आयरन
बॉडी में आयरन की मात्रा कम होने पर भी ब्रेन हेल्थ को नुकसान पहुंचता है। यह रक्त कोशिकाओं को शरीर के कोने-कोने में ऑक्सीजन ले जाने में मददगार होता है। ऐसे में इसकी कमी से थकान, गुस्सा या चिड़चिड़ापन जैसी कई समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। इसके लिए आप साबुत अनाज, दाल, पालक, नट्स और ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं।




Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-five-nutritional-deficiencies-linked-to-depression-depression-kyon-hota-hai-cause-of-depression-in-hindi-23698018.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help