News Info
Go back
17 April, 2024, 08:45 AM
Benefits of Fitkari: दांतों-मसूड़ों की समस्या हो या फिर जोड़ों का दर्द, फिटकरी के ये 4 फायदे कर देंगे हैरान
शेविंग के बाद कई पुरुष फिटकरी का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे होने वाले फायदे यहीं तक सीमित नहीं है। बता दें कि ये एक ऐसी चीज है जिसमें आपके डेली रूटीन की कई समस्याओं का सॉल्यूशन छिपा है। त्वचा और बालों के लिए तो इसके फायदे आपने कई बार सुने होंगे लेकिन आज जान लीजिए इसके कुछ अन्य लाजवाब फायदों के बारे में।
गर्मियों में शरीर की गंदगी को दूर करने के लिए फिटकरी काफी फायदेमंद है।
इसमें मौजूद बैक्टीरियोस्टेटिक बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है।
दांतों-मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं में भी फिटकरी काफी मददगार होती है।
गर्मियों के मौसम में सिर्फ बालों या त्वचा ही नहीं, बल्कि सेहत से जुड़ी कई दिक्कतें भी परेशान करने लगती हैं। फिर चाहे वह पसीना ज्यादा आने के कारण बैक्टीरिया पैदा होने की समस्या हो या फिर इससे होने वाली बदबू। क्या आप जानते हैं कि रोजमर्रा की ऐसी ही तमाम छोटी-बड़ी परेशानियों से निजात दिलाने में फिटकरी (Alum) कितनी असरदार होती है? आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं।
दांतों-मसूड़ों को रखती है हेल्दी
आजकल के अनहेल्दी खानपान के चलते सिर्फ बड़ों को ही नहीं, बल्कि बच्चों को भी दांतों-मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं रहने लगी हैं। अगर आप भी मसूड़ों के दर्द से परेशान हैं, तो फिटकरी के पानी से गरारे करने से राहत पा सकते हैं। इसके लिए मुंह से आने वाली स्मेल को दूर करने के लिए भी फिटकरी का यूज किया जाता है। इसके लिए आपको माउथ वॉश की तरह इसका इस्तेमाल करना है।
जोड़ों के दर्द में मददगार
जोड़ों के दर्द से आज कम उम्र के लोग परेशान हैं। ऐसे में अगर आप भी इससे जूझ रहे हैं, तो इसके लिए एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर फिटकरी काफी असरदार है। आपको करना ये है कि शरीर के दर्द या सूजन वाले हिस्से पर इसके पानी से सिकाई करनी है। पैरों में सूजन होने पर आप एक टब में गर्म पानी में फिटकरी डालकर पैरों को इसमें डुबोकर भी बैठ सकते हैं।
बलगम खराश से राहत
अगर आपको भी गले में बलगम और खराश की समस्या है, तो इसके लिए फिटकरी फायदेमंद साबित हो सकती है। ऐसे में दिन में दो बार इसके पानी से गरारे करने की सलाह दी जाती है। यह गले को साफ तो करता ही है, साथ ही खांसी से भी राहत दिलाता है। घर में मौजूद यह सबसे सस्ता और नेचुरल उपाय है।
पसीने की बदबू से निजात
गर्मियों में ज्यादा पसीना से अक्सर शरीर और कपड़ों से बदबू आने लगती है। ऐसे में फिटकरी के पानी से नहाने से बैक्टीरिया खत्म तो होते ही हैं, साथ ही पसीने की बदबू भी जाने लगती है। गंदे कपड़ों को भी फिटकरी के पानी में भिगोने से इनसे आने वाली स्मेल से छुटकारा मिल जाता है। इसके अलावा इसका यूज कटने, जलने और चोट लगने पर भी किया जाता है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-how-to-use-alum-benefits-of-fitkari-in-hindi-fitkari-home-remedies-for-healthy-lifestyle-23698181.html




