News Info
Go back
17 April, 2024, 08:18 AM
आम खाने से आधा घंटे पहले जरूर कर लें ये काम, नहीं तो सेहत को हो सकता है नुकसान
Best Way To Eat Mango: आम का सीजन है और इन दिनों मैंगो लवर्स बिना सोचे समझे आम खरीदकर खा रहे हैं। अगर आप भी आम खाने के शौकीन हैं तो जान लें इसे खाने का सही तरीका क्या है?
फलों का राजा आम दस्तक दे चुका है। मार्केट में इन दिनों सफेदा आम बिक रहे हैं। दिखने पीले, जूसी और स्वाद में खट्टे मीठे इन आम को देखकर किसी का भी जी खाने को ललचाएगा। अगर आप भी आम खाने के शौकीन हैं तो जान लें आम खाना का सही तरीका क्या है। अक्सर लोग आम खाते वक्त गलती कर बैठते हैं जिससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। जी हां स्वाद के चक्कर में सेहत से खिलवाड़ हो सकता है। इसलिए आज हम आपको आम खाने का सही तरीका बता रहे हैं। आपको आम खाने से आधा घंटे पहले ये काम जरूर करना चाहिए। इससे आम खाने का भरपूर फायदा मिलेगा और कोई नुकसान झेलना नहीं पड़ेगा।
फाइटिक एसिड निकल जाता है- आम में नेचुरली फाइटिक एसिड नामक पदार्थ पाया जाता है, जिसे एंटी-न्यूट्रिएंट माना जाता है। ये एसिड शरीर में कैल्शियम, आयरन और जिंक जैसे मिनरल्स की खपत को रोकता है। इससे शरीर में मिनरल्स की कमी हो सकती है। इसलिए आम को कुछ घंटे पानी में भिगोकर रखने से आम का अतिरिक्त फाइटिक एसिड निकल जाता है।
कीटनाशकों कम होते हैं- आम को पकाने के लिए कई तरह के कीटनाशकों का इस्तेमाल किया जाता है। ये केमिकल पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। जिससे सिरदर्द, कब्ज और कई दूसरी समस्याएं हो सकती हैं। ये हानिकारक केमिकल्स त्वचा, आंख और सांस लेने में जलन पैदा कर सकते हैं। इसलिए आप को खाने से आधा घंटे पहले पानी में भिगोकर जरूर रखें।
आम की गर्मी होती है कम- पानी में भिगोकर रखने से आम की गर्मी कम होती है। आम तासीर में हल्का गर्म होता है। इसे ज्यादा खाने से कुछ लोगों को चेहरे पर दाने निकल सकते हैं। कई बार मतली और उल्टी की समस्या भी हो सकती है। पानी में भिगोकर रखने से आम की गर्मी कम हो जाती है।
Source:
https://www.indiatv.in/health/before-eating-mango-soak-in-water-for-30-minuets-to-release-heat-and-chemicals-2024-04-16-1038729




