News Info
Go back
13 April, 2024, 06:26 AM
Delivery के बाद पहली बार Periods कब आते हैं? जानें इसके कारण
बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं, जिनमें पीरियड्स का वापस आना भी शामिल है. ऐसे में डिलीवरी के बाद महिलाओं को खास देखभाल की जरूरत होती है.
Periods After Delivery: बच्चे के जन्म के बाद छह महीने का समय मां के लिए शारीरिक और भावनात्मक रूप से बहुत जरूरी है. इस समय में शरीर धीरे-धीरे गर्भावस्था के दौरान हुए बदलावों से वापस सामान्य स्थिति में आता है. डिलीवरी के बाद महिला के शरीर में कई बदलाव होते हैं, जिनमें पीरियड्स का वापस आना भी शामिल है. यह कब और कैसे होता है, यह कई कारकों पर निर्भर करता है, जैसे कि ब्रेस्टफीडिंग, डिलीवरी और शरीर से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं. ऐसें में यह जानना बेहद जरूरी है कि डिलीवरी के बाद पहली बार पीरियड्स कब आते हैं.
पहली बार पीरियड्स कब आते हैं?
डिलीवरी के बाद ब्रेस्टफीडिंग कराने से पीरियड्स वापस आने में देरी हो सकती है. कुछ महिलाओं को 6 महीने या उससे ज्यादा समय तक पीरियड्स नहीं आते हैं, जबकि कुछ के पीरियड्स 4-6 सप्ताह के अंदर ही शुरू हो जाते हैं. अगर महिला ब्रेस्टफीडिंग नहीं करा रही हैं, तो पीरियड्स 6-8 सप्ताह के अंदर वापस आने की संभावना बढ़ जाती है.
पीरियड्स आने के लक्षण
डिलीवरी के बाद आने वाले पीरियड्स सामान्य पीरियड्स से थोड़े अलग हो सकते हैं. पहले कुछ महीनों में पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं, यानी वे हर महीने एक ही समय पर नहीं आ सकते हैं. इसके अलावा कुछ महिलाओं को पहले कुछ महीनों में भारी ब्लीडिंग का अनुभव होता है. ऐंठन और पेट दर्द पहले की तुलना में ज्यादा तेज हो सकता है. प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम यानी पीएमएस के लक्षण पहले की तुलना में ज्यादा तेज हो सकते हैं.
पीरियड्स आने में देरी के कारण
इसके अलावा सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद पीरियड्स वापस आने में ज्यादा समय लग सकता है. 35 साल से ज्यादा की महिलाओं में पीरियड्स वापस आने में ज्यादा समय लग सकता है. इसके अलावा डिलीवरी के बाद वजन कम करने से पीरियड्स वापस आने में देरी हो सकती है. तनाव भी हार्मोन को प्रभावित कर सकता है और पीरियड में देरी कर सकता है.
Source:
https://www.india.com/hindi-news/health/when-do-you-get-your-first-period-after-having-a-baby-and-how-long-does-it-take-time-6854612/




