News Info

Go back
बिना दौड़े-भागे घट जाएगा वजन, अगर रोज करेंगे इन 7 हर्ब्‍स का सेवन, बस जान लें इस्‍तेमाल का तरीका

13 April, 2024, 06:23 AM

बिना दौड़े-भागे घट जाएगा वजन, अगर रोज करेंगे इन 7 हर्ब्‍स का सेवन, बस जान लें इस्‍तेमाल का तरीका

Ayurvedic Herbs To Reduce Weight Fast: बदलते लाइफस्‍टाइल में मोटापे की समस्‍या एक बड़ी मुसीबत बनती जा रही है. वजन बढ़ने की वजह से लोग बीमारियों के गिरफ्त में आ रहे हैं. बिजी जिंदगी में खुद को मेंटेन रखने के लिए ना तो वक्‍त मिलता है और ना वर्कआउट के लिए मोटिवेशन. ऐसे में अगर आप अपने खानपान में घर की किचन में मौजूद कुछ चीजों को शामिल कर लें तो काफी वजन को कम रखने में काफी फायदा मिलेगा.
मेडिकल न्‍यूज टुडे के मुताबिक, आपको बता दें कि खुशबूदार दालचीनी(Cinnamon) आपके वजन को कम करने में भी काफी मदद कर सकता है. अगर आप 2 ग्राम दालचीनी का सेवन रोज करें तो 12 सप्ताह में इसका असर दिखने लगता है. आप इसे उबालकर भी पी सकते हैं.
मेथी (Fenugreek) में भी कई ऐसे तत्‍व पाए गए हैं जो वजन को कम करने में काफी सहायक हैं. शोध में यह भी पाया गया है कि यह फैट घटाने के साथ साथ ब्‍लड फैट जैसे कोलेस्‍ट्रॉल को बैलेंस रखने में भी मदद कर सकता है.
मसाले में इस्‍तेमाल होने वाला अदरक (Ginger) भी वजन कम करने में काफी मदद कर सकता है. हालांकि यह भी पाया गया है कि यह वजन को कम करता है लेकिन बॉडी मास इंडेक्स में खास अंतर नहीं लाता.
लाल मिर्च (Cayenne pepper) भी मोटापे की समस्‍या को दूर करने में मदद कर सकता है. इसमें मौजूद capsaicinn पेट को भरा रखने, मन भरने और भूख को कम करने का काम करता है. इस तरह अगर आप हल्‍का मिर्च डाइट में शामिल करें तो वेट घटाने में मदद मिल सकता है.
हल्‍दी (Turmeric) में भी कई ऐसे गुण हैं जो वजन को कम करने में मदद कर सकता है. यह मेटाबॉलिज्म को ठीक रखता है, बीएमआई को इंप्रूव करता है जिससे वजन को कम रखने में मदद मिल जाती है.
ग्रीन कॉफी बीन्स एक्सट्रेक्ट(Green coffee bean extract) भी बॉडी फैट को कम करने में काफी मदद करता है. यह लिपिड मेटाबॉलिज्म को रेगुलर कर ओबेसिटी की समस्‍या को ठीक करने का काम भी करता है. 
जीरा(Cumin) में भी कुछ ऐसे गुण हैं जो बीएमआई को बेहतर करने और मोटापे को कम करने में मदद कर सकता है. शोध में पाया गया कि अगर आप 8 हफ्ते इसका सेवन करें तो यह वजन कम करने, बीएमआई सुधारने, इंसुलिन को बैलेंस रखने में असरदार रहता है. 
फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, इन हर्ब्‍स के इस्‍तेमाल से पहले इस बात को जरूर ध्‍यान में रखना जरूरी है कि इसके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप कम मात्रा में इनका सेवन करें. 

Source:

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-lose-10-kg-weight-without-exercise-add-7-ayurvedic-herb-in-your-diet-know-how-to-use-it-fenugreek-ginger-turmeric-8232161.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help