News Info

Go back
मॉर्निंग वॉक से लौटकर सबसे पहले क्या खाना चाहिए? वजन घटाना और भी आसान हो जाएगा

12 April, 2024, 10:49 AM

मॉर्निंग वॉक से लौटकर सबसे पहले क्या खाना चाहिए? वजन घटाना और भी आसान हो जाएगा

Food After Morning Walk: सुबह वॉक के बाद आपको सबसे पहले मील हेल्दी लेना चाहिए। इससे आपके वजन घटाने की प्रक्रिया और तेज हो जाएगी। जानिए वॉक से लौटने के बाद सबसे पहले क्या खाना चाहिए?
मॉर्निंग वॉक हो या फिर कोई दूसरी फिटनेस एक्सरसाइज, सही नतीजा सभी मिलेगा जब आप डाइट का भी ख्याल रखेंगे। कुछ लोग वॉक से आते ही ऐसी चीजें का लेते हैं जो वजन घटाने की बजाय बढ़ा सकते हैं। नाश्ते में परांठे, हाई कैलोरी फूड या फिर तली-भुनी चीजें शामिल करने से वॉक में की गई सारी मेहनत बर्बाद हो सकती है। इसलिए आपको ये जानना सबसे ज्यादा जरूरी है कि वॉक से आने के बाद आपका पहला मील क्या होना चाहिए। मॉर्निंग वॉक से लौटने के बाद आपको सबसे पहले क्या खाना चाहिए। 

मॉर्निंग वॉक के बाद क्या खाना चाहिए?
नींबू और शहद पानी- वॉक या एक्सरसाइज करने में काफी पसीना आता है और कैलोरी बर्न होती हैं। इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। वॉक से आने के बाद सबसे पहले आपको गुनगुने पानी में शहद और नींबू डालकर पीना चाहिए। इससे शरीर को तुंरत एनर्जी मिलती है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

ड्राई फ्रूट्स- सुबह मेवा खाना फायदेमंद होता है। वॉक से आने के बाद आप 1 मुट्ठी मिक्स नट्स जैसे बादाम, छुहारा, और अखरोट खा सकते हैं। इससे प्रोटीन, विटामिन, फाइबर और मिनरल्स मिलते हैं। नाश्ते के लिए ड्राई फ्रूट्स हेल्दी ऑप्शन है। इससे शरीर को भरपूर एनर्जी और ताकत मिलती है।

फल- अगर आपको सुबह खाली पेट फल खाने से कोई दिक्कत नहीं होती है तो वॉक से आने के बाद कोई फल खा सकते हैं। फल खाने  से शरीर को विटामिन ए, सी, के और ई के अलावा कैल्शियम, फोलेट और पोटेशियम जैसे मिनरल्स भी मिलते हैं। इससे वजन घटाने में आसानी होती है और भरपूर पोषण मिलता है।

ओट्स- नाश्ते में खाने के लिए ओटमील हेल्दी ऑप्शन है। आप वॉक से आने के बाद ओट्स खा सकते हैं। ओट्स खाने से भरपूर ऊर्जा मिलती है और ये हाई प्रोटीन नाश्ता है। ओट्स में फाइबर और दूसरे कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो आपका वजन घटाने में मदद करते हैं। ओट्स खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।

स्प्राउट्स- मोटापा कम करने में स्प्राउट्स भी मदद करते हैं। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और मोटापा कम होता है। स्प्राउट्स में आप चने, मूंग और दूसरी दालें या सीड्स शामिल कर सकते हैं। स्प्राउट्स हाई फाइबर फूड है जो आपके पेट को हेल्दी बनाने और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है। रातभर भीगे हुए स्प्राउट्स को मॉर्निंग वॉक के बाद खा सकते हैं।

 






Source:

https://www.indiatv.in/health/what-should-i-eat-after-morning-walk-to-lose-weight-2024-04-11-1037735
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help