News Info
Go back
9 April, 2024, 08:54 AM
शरीर के लिए औषधि है चुकंदर, पाइल्स से लेकर दर्द में रामबाण, फल ही नहीं पत्ते भी करामाती
चुकंदर हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें बहुत से औषधीय गुण होते हैं. इसके इस्तेमाल से कई रोगों से राहत मिलती है.
चुकंदर हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. चुकंदर के इस्तेमाल से आप शरीर में होने वाले कई गंभीर रोगों से छुटकारा पा सकते हैं, क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार इसके पत्ते, फल, तना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं. इसमें बहुत सारे औषधीय गुण होते हैं. यह हमें कई बीमारियों में राहत दे सकता है.
जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक डॉक्टर अमित वर्मा (एमडी, मेडिसिन) ने बताया कि चुकंदर के पत्ते, फल हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. इसमें कई विटामिन पाए जाते हैं. यह विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैल्सियम, फाइबर, आयरन, फोलेट से भरपूर होता है. इसमें कैलोरी भी कम होती है, जिससे यह हमें कई रोगों से बचाता है.
बवासीर में रोज सुबह खाली पेट चुकंदर के फल का काढ़ा बनाकर पीने से कब्ज तथा खूनी बवासीर में लाभ होता है. इसके अलावा चुकंदर की जड़ का चूर्ण बनाकर घी के साथ सेवन करने से भी बवासीर में राहत मिलती है.
दांत का दर्द है या मुंह में छाले हैं, तो चुकंदर के 5 से 6 पत्तों का काढ़ा बनाकर दिन में दो बार गरारा करने से दांतों का दर्द तथा मुंह के छाले मिट जाते हैं. साथ ही मुंह की बदबू भी ख़त्म हो जाती है.
किसी के बाल झड़ रहे हैं, तो चुकन्दर के पत्ते के रस को कुछ दिनों तक लगातार सिर में लगाने से गंजापन कम हो जाता है. यही नहीं चुकन्दर के पत्तों में हल्दी मिलाकर पीसकर सिर में लगाने से भी बालों का झड़ना कम होता है.
अक्सर ठंड लग जाने पर या काम के तनाव के कारण सिर में दर्द होने लगता है, ऐसे में 1 से 2 बूंद चुकंदर की जड़ का रस नाक में डालने से अर्द्धकपाल के दर्द से राहत मिलती है.
Source:
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-beetroot-is-a-medicine-for-the-body-from-piles-to-beneficial-in-pain-not-only-fruits-but-also-leaves-are-enchanting-8221317.html




