News Info
Go back
9 April, 2024, 08:40 AM
World Homeopathy Day 2024: क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास
हर साल 10 अप्रैल को World Homeopathy Day मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद होम्योपैथिक दिन के बारे में जागरूकता फैलाना है.World Homeopathy Day 2024: हर साल 10 अप्रैल को वर्ल्ड होम्योपैथिक डे मनाया जाता है. इस दिन का मकसद होम्योपैथिक दिन के बारे में जागरूकता फैलाना है. होम्योपैथी का जनक जर्मन फिजिशियन, स्कॉलर सैमुअल हैनीमैन को माना जाता है. होम्योपैथी का जन्म जर्मनी में हुआ था. होम्योपैथी एक प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति है.
होम्योपैथी में सर्जरी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. यह माना जाता है कि शरीर में बीमारियों को ठीक करने की क्षमता होती है और होम्योपैथी दवाएं इस क्षमता को उत्तेजित करने में मदद करती हैं. इसके अलावा होम्योपैथी में प्रत्येक रोगी को उसके व्यक्तिगत लक्षणों के आधार पर इलाज किया जाता है.
वर्ल्ड होम्योपैथिक डे का इतिहास
होम्योपैथी का जन्म जर्मनी में हुआ था. 18वीं शताब्दी में, डॉ. सैमुअल हैनीमैन ने इस चिकित्सा पद्धति को विकसित किया. डॉ. सैमुअल हैनिमैन का जन्म 10 अप्रैल 1755 को जर्मनी में हुआ था. उन्होंने 1796 में होम्योपैथी की खोज की. साल 1833 में, डॉ. सैमुअल ने जर्मनी में पहला होम्योपैथिक अस्पताल स्थापित किया था. इसके बाद साल 1948 में डॉ. एम.एल. भंडारी ने डॉ. हैनिमैन के जन्मदिन को विश्व होम्योपैथी दिवस के रूप में मनाने की पहल की. होम्योपैथी दुनिया भर में लोकप्रिय हो रही है, क्योंकि यह एक सुरक्षित और प्रभावी चिकित्सकीय पद्धति है. इससे कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है, जिनमें एलर्जी, अस्थमा, गठिया, त्वचा रोग और मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं शामिल हैं.
इस दिन को मनाने का उद्देश्य
वर्ल्ड होम्योपैथिक डे डॉ. हैनिमैन के योगदान को याद करने और उनके द्वारा स्थापित चिकित्सा पद्धति के बारे में जागरूकता फैलाने का अवसर प्रदान करता है. यह दिवस लोगों को होम्योपैथी के बारे में जानकारी देने और इसके लाभों से अवगत कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है. यह दिन होम्योपैथी चिकित्सकों के योगदान को स्वीकार करने और उन्हें सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है.
कैसे बनती हैं होम्योपैथिक दवाएं?
होम्योपैथी दवाएं प्राकृतिक पदार्थों से बनाई जाती हैं. जैसे पौधों, जानवरों और खनिजों. इन दवाओं को पतला और पोटीनाइज्ड करके दवाएं तैयार की जाती है. ये पदार्थ शरीर को स्वस्थ रखने की क्षमता को उत्तेजित करते हैं.
विश्व होम्योपैथी दिवस 2024 थीम
विश्व होम्योपैथी दिवस 2024 का विषय ‘अनुसंधान को सशक्त बनाना, दक्षता बढ़ाना एक होम्योपैथी संगोष्ठी’ है.
Source:
https://www.india.com/hindi-news/lifestyle/world-homeopathy-day-2024-why-is-world-homoeopathy-day-celebrated-know-about-the-date-theme-significance-history-6846798/




