News Info

Go back
गोभी की तरह दिखनेवाली इस सब्जी में छिपा है सेहत का खजाना, कोलेस्ट्रॉल समेत इन गंभीर बीमारियों में है असरदार

9 April, 2024, 08:33 AM

गोभी की तरह दिखनेवाली इस सब्जी में छिपा है सेहत का खजाना, कोलेस्ट्रॉल समेत इन गंभीर बीमारियों में है असरदार

लोग अपने खाने में ब्रोकली का सेवन कम और फूलगोभी का सेवन अधिक करते हैं। लेकिन आपको बता दें ब्रोकली में फूलगोभी से कहीं ज़्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं।
गर्मियों के मौसम में सेहत का ख्याल रखना बेहद ही जरूरी होता है, क्योंकि इस मौसम में लोग सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। इसलिए जरूरी हैं कि अपने खानपान से लेकर अपने लाइफस्टाइल तक का ठीक से ख्याल रखा जाए। ऐसे मे आप हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन्हीं में से एक सब्जी है ब्रोकली। वहीं कुछ लोग इसको इसलिए नहीं खाते हैं क्योंकि उन्हें इसका स्वाद पसंद नहीं आता है। लेकिन आपको बता दें कि यह एक बेहद ही हेल्दी सब्जी माना जाता है।अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो इससे आपको कई लाभ मिलेगा।

पोषक तत्वों से भरपूर है ब्रोकली
ब्रोकली में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन-ए, सी के साथ-साथ कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जोकि शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं।

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है ब्रोकली
इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार: ब्रोकली इम्यूनिटी के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जोकि शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाने और संक्रमण से बचाने में मदद कर सकता है। 

वजन घटाने में मददगार: ब्रोकली का जूस वजन घटाने के लिए भी मददगार होता है। इसमें मौजूद फाइबर और पोटेशियम वजन को कम करने में मदद करते हैं। आप चाहें तो जूस के अलावा सूप बना कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

लिवर के लिए फायदेमंद: लिवर के लिए ब्रोकली किसी रामबाण से कम नहीं है। इसमें एंटी-कैंसर और हेपेटोप्रोटेक्टिव पाया जाता है जोकि लिवर को हेल्दी रखने में मददगार होता है। इसे आप जूस के अलावा सूप, सब्जी और सलाद के रूप में सेवन कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल करें कम: ब्रोकली के जूस में सॉल्युबल फाइबर पाया जाता है जोकि शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में सहायता करता है।  

ब्लड शुगर रखे कंट्रोल: ब्रोकली जूस एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाया जाता है जिसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कम किया जा सकता है। 






Source:

https://www.indiatv.in/health/health-benefits-of-broccoli-is-effective-in-these-serious-diseases-2024-04-08-1037031
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help