News Info
Go back
8 April, 2024, 09:02 AM
Foods for heart: दिल की बीमारी से बचाती हैं ये 5 चीजें, हार्ट अटैक की नहीं आने देंगी नौबत
हार्ट डिजीज के बचाव के लिए एक हेल्दी डाइट का होना बहुत जरूरी है, जो हार्ट हेल्थ को सुधारने में मदद करती है। केवल हार्ट के लिए नहीं, बल्कि पूरे शरीर के लिए भी।
हम जो भी खाते हैं, हमारा शरीर हमें वैसा ही परिणाम देता है। हेल्दी डाइट के कई शारीरिक और मानसिक लाभ हैं। आज के समय में बड़ों से लेकर बच्चे तक, कई लोग हार्ट प्रॉब्लम के शिकार हो रहे हैं, इसकी एक वजह हमारी खराब डाइट है।
हार्ट डिजीज, उन कंडिशंस को कहा जाता है, जिनका हमारे दिल पर असर होता है। एक हेल्दी डाइट हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करती है। यही नहीं, इससे वजन का बढ़ना, डायबिटीज व हाई ब्लड प्रेशर का रिस्क कम होता है। इस आर्टिकल के माध्यम से आइए जानते हैं हार्ट हेल्थ के लिए बेस्ट डाइट क्या है।
अधिक फल और सब्जियां
सब्जियों और फलों में कई तरह के जरूरी विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। यह चीजें लो कैलोरी होने के साथ इनमें डाइटरी फाइबर अधिक होता है। फल और सब्जियों में कुछ ऐसे सब्सटांस भी होते हैं, जो कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से बचने में मदद कर सकते हैं।
साबुत अनाज
साबुत अनाज फाइबर और जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा सोर्स होता है, जो ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने और हार्ट हेल्थ को अच्छा बनाए रखने में मदद करता है। अपने दिल को हेल्दी बनाए रखने के लिए आप साबुत अनाज का अधिक सेवन करें और रिफाइंड अनाज से दूर रहें।
अलसी के बीज
अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, जैसे कि आला लिनोलेनिक एसिड पाए जाते हैं। यह हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है और अलसी में मौजूद सॉल्यूबल और इंसॉल्यूबल फाइबर वजन को कंट्रोल करने के साथ और हृदय स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने में मदद करते हैं।
बादाम
हार्ट के लिए हेल्दी नट्स में बादाम को बेहद लाभदायक माना जाता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन इ, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फाइबर और मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं। यह गर्म भी करते हैं, इसलिए इसका सही मात्रा में सेवन करना चाहिए।
टोफू
टोफू न केवल प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है बल्कि इसमें कई हेल्दी न्यूट्रिएंट भी शामिल होते हैं जैसे कि नियासिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम आदि। यह आपके हार्ट के लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकता है। टोफू में कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है।
Source:
https://navbharattimes.indiatimes.com/lifestyle/health/eat-these-5-foods-to-make-your-heart-strong-and-prevent-heart-diseases/articleshow/109127116.cms




