News Info
Go back
8 April, 2024, 08:55 AM
गर्मी में अपना ली ये ट्रिक… तो बच्चे रहेंगे फिट, नाक से खून और चक्कर आने की दिक्कत होगी दूर
बदलते मौसम के साथ तापमान जमशेदपुर में 40 डिग्री के पार हो चुका है. इस कर्कस गर्मी में लोगो का हालत पसीना से तर बदर हो जा रहा है. एक तरफ कड़ाकेदार धूप और गर्मी वही दूसरे तरफ मासूम बच्चों का स्कूल.अक्सर देखा जाता है कि तेज गर्मी और धूप से बच्चो के नाक से खून बहता है. क्या आप इसका कारण जानते है?. इसे कैसे रोका जाए?
लोकल 18 की जानकारी देते हुए जमशेदपुर के साकची नर्सिंग होम से ईएनटी ( ENT/ EYES NOSE THROAT ) स्पेशलिस्ट डॉक्टर पी प्रीतम हंसराज ने कहा कि छोटे बच्चो का स्किन काफी पतला होता है. गर्मी में अक्सर उनके नाक के छेद सूखने लगते है. जिससे नोजल ड्राइनेस कहते है.बच्चे अक्सर नाक में उंगली में करते है जो स्किन को नुकसान करता है.
इसका घरेलू इलाज कैसे करे
बच्चों को हमेशा नाक के छेद के सामने तेल या वेसलिन लगा के रखे जिसे नाक का परत सूखा ना पड़े. अपने बच्चों के नाखून काट के रखे और थोड़ी देर में साबुन से हाथ अच्छे से धुला कर साफ किया करें जिससे बैक्टीरिया और कीटाणु से बचा रहे.अगर खून बहे तो उसे नाक को दबा कर मुंह से सांस लेने को कहे ना ही लेटा दे क्योंकि वैसे में खून और बहने लगेगा. इसके अलावा सर में बर्फ भी लगा सकते है.अपने बच्चो के डाइट में अधिक से अधिक फल को एड करे जिसमे तरबूज , खरबूज ,खीरा , ककड़ी और नींबू पानी हो. साथ ही अधिक से अधिक पानी का सेवन भी जरूरी है.
Source:
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-take-care-of-your-children-this-summer-there-will-be-no-nose-bleeding-and-remain-healthy-8219527.html




